छठ पूजा पर इन 5 राशि वालों को होगा बंपर लाभ (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

छठ पूजा के साथ चमकने वाली है इन 5 राशि के जातकों की किस्मत, बरसेगी छठी मैया और सूर्यदेव की कृपा!

Chhath Puja 2025: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा इस साल कुछ विशेष राशियों पर विशेष कृपा बरसाने वाले है। इन 5 राशि वालों की किस्मत छठ पर्व के बाद से चमक सकती है।

सीमा कुमारी

Chhath Puja 2025 Rashifal: पांच दिवसीय दीपोत्सव के बाद लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की धूम बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों में देखने लायक होती है। खासकर उन जगहों पर जहां बड़ी संख्या में बिहारी और उत्तर भारतीय समुदाय रहते हैं।

नहाय खाय से शुरू हुआ ये पर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता हैं। इस साल छठ पूजा का ये महापर्व 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, छठ का ये महापर्व कुछ राशियों के लिए बहुत विशेष हो सकता है।

इन राशियों के जातकों को छठी मैया और सूर्यदेव की विशेष कृपा मिल सकती है, जिससे इन राशियों के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जीवन में नई दिशा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं।

छठ पूजा पर इन 5 राशि वालों को होगा बंपर लाभ:

मेष राशि

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार,छठ का महापर्व मेष राशियों के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। सूर्य देव की कृपा से कारोबार में लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे हो सकते है और आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह सूर्य की राशि मानी जाती है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों के लिए छठ का महापर्व बहुत शुभ रह सकता है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों की मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता बढ़ सकती है। पदोन्नति के योग बन सकते हैं और स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के जीवन में छठ का महापर्व बड़ा बदलाव ला सकता है। इस दौरान मकर राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सूर्यदेव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और भाग्य का साथ मिल सकता है।

वृषभ राशि

छठ महापर्व के दौरान वृषभ राशि के जातकों को छठी मैया का आशीर्वाद मिल सकता है। जिससे वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन प्राप्ति के नए मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए छठ का महापर्व बड़ा अनुकूल रह सकता है। इस दौरान व्यापार में विस्तार हो सकता है। निवेश से लाभ मिल सकता है। छठी मैया के आशीर्वाद से पारिवारिक झगड़े समाप्त हो सकते हैं और मानसिक शांति मिल सकती है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन