भगवान गणेश का प्रतीक मानी जाती है सुपारी  
धर्म

सुपारी के हैं बड़े प्रभाव, जानिए भगवान गणेश के प्रतीक सुपारी से जुड़े कुछ विशेष उपाय

भारतीय हिंदू संस्कृति में सुपारी का एक विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है।

सीमा कुमारी

jyotish tips supari puja importance:भारतीय हिंदू संस्कृति में सुपारी का एक विशेष स्थान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके पास गणपति की मूर्ति न हो तो आप सुपारी को ही श्री गणेश का स्वरूप मानकर पूज सकते हैं।

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, सुपारी का संबंध भी शुभता, समृद्धि और नई शुरुआत से है। जो गणेश जी के गुणों का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि शुभ कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश, और अन्य पूजा में सुपारी का उपयोग अनिवार्य रूप से होता है।

धार्मिक मान्यता है कि सुपारी में गणेशजी का निवास होता है और इसे पूजने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। सुपारी को स्थायित्व, धन और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे पूजा में रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

इसके अलावा सुपारी को आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत माना गया है। इसकी पूजा से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते है सुपारी से जुड़े कुछ धार्मिक उपाय-

धन वृद्धि के लिए उपाय

ज्योतिषयों के अनुसार,धन वृद्धि के लिए आप सुपारी पर चंदन और केसर लगाकर उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान में रखें। इससे धन का अभाव नहीं होता और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

विद्या और बुद्धि के लिए

सुपारी को गणेश जी के प्रतीक के रूप में छात्रों के अध्ययन कक्ष में रखकर पूजा स्थल पर रखने की सलाह दी जाती है। इसे नियमित रूप से पूजने से विद्या, बुद्धि और स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।

विवाह में सुपारी का उपयोग

शादी के दौरान सुपारी को सजाकर गणेश जी के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। यह विवाह में शुभता और स्थायित्व लाने का प्रतीक है। इसे वर-वधू के आशीर्वाद के लिए प्रयोग किया जाता है।

मनोवांछित फल के लिए उपाय

ज्योतिषयों की मानें तो, मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए गणेश चतुर्थी के दिन दाईं ओर सूंढ वाले गणपति का पूजन करें। साथ ही उन्हें 5 व 7 सुपारी अर्पित करें। ऐसा करने से गजानन प्रसन्न होंगे और आपकी सारी मनोकमानाएं पूरी होंगी।

करियर या बिजनेस में सफलता के लिए उपाय

करियर या बिजनेस में सफलता प्राप्त करनी है तो कुमकुम को गाय के घी में मिला दें और उससे पान के पत्ते पर स्वास्तिक बनाएं। फिर उस पर एक सुपारी को रक्षासूत्र में लपेट कर स्थापित कर दें। उसकी विधिपूर्वक पूजा करें।

आजम खान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ED को फटकारा, 'आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें'

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, बोली बिना तथ्यों के बात करते हैं नेताप्रतिपक्ष

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर