शुक्रवार के दिन न करें ये 5 काम (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

शुक्रवार के दिन ये 5 काम करने से हो जाएंगे कंगाल, घर से चली जाएंगी धनलक्ष्मी!

Friday Rituals Hindu:शुक्रवार को की गई छोटी-सी गलती भी धन संकट का कारण बन सकती है। जानिए कौन-से 5 काम न करें, ताकि घर में बनी रहे मां लक्ष्मी की कृपा।

सीमा कुमारी

Goddess Lakshmi Tips: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का भी बिधान है साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भक्त गण व्रत भी रखते है।

कहा जाता है कि, इस दिन किए गए कार्यों का सीधा प्रभाव व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और घर की सुख-समृद्धि पर पड़ता है। शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार को कुछ काम करने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं, जिससे धन की परेशानी बढ़ सकती है। जानिए शुक्रवार के दिन न किए जाने वाले इन पांच कामों के बारे में

  • घर में गंदगी न रखें

हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, शुक्रवार के दिन घर में गंदगी या अस्त-व्यस्त माहौल रखना अशुभ माना जाता है। साफ-सफाई न होने से सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।

  • मांस और शराब का सेवन न करें

शुक्रवार के दिन मांस और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और व्यक्ति को पैसों की तंगी हो सकती है।

  • झगड़ा न करें

शुक्रवार के दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में धन की हानि होनी शुरू हो जाती है।

  • लेन-देन न करें

शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इस दिन उधार लेने या देने से बचना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन उधार लेने या देने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

  • धन सम्पति न खरीदें

शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन के आगमन में बाधाएं आने लगती हैं।

  • रसोईघर से जुड़ी सामान न खरीदें

कहा जाता है कि, इस दिन रसोईघर से जुड़ी कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन किसी से भी कोई चीज मुफ्त में नहीं लेनी चाहिए। ऐसा करने से कर्ज चढ़ता है।

  • आलस्य और नकारात्मक सोच से बचें

शुक्रवार को आलस्य करना और काम टालना शुभ नहीं माना जाता। सकारात्मक सोच और कर्मशीलता जरूरी है।

ऐसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

शुक्रवार की शाम को मुख्य द्वार पर घी का दीपक जरूर जलाएं। मां लक्ष्मी की पूजा में उन्हें कमल का फूल, नारियल, और सफेद मिठाई चढाएं। गरीबों व जरूरतमंद लोगों को धन, भोजन और सफेद वस्त्र आदि का दान करें। इन सभी कामों से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले