- Hindi News »
- Religion »
- Paise Ki Tangi Door Karne Ke Liye Ghar Ki Is Disha Mein Ghadi Lagayein
पैसों की तंगी दूर करना चाहते हैं, तो घर की इस दिशा में लगाएं घड़ी, जानिए क्या कहता है वास्तु
Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को सही दिशा और सही स्थान पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और समय के साथ किस्मत भी साथ देने लगती है।
- Written By: सीमा कुमारी

घड़ी लगाने की शुभ दिशा (सौ.सोशल मीडिया)
Wall Clock Vastu Rules: हिन्दू धर्म में वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र को बड़ा महत्व दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के नियम का पालन करने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की और सफलता मिलती है। वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु का खास महत्व बताया गया है इनमें से एक है दीवार घड़ी भी।
आपको बता दें, घर की दीवार पर टंगी घड़ी हमें समय बताती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका असर हमारे जीवन और घर की ऊर्जा पर भी पड़ता है।
अक्सर हम घड़ी को सजावट के लिए कहीं भी लगा देते हैं लेकिन अगर यह गलत दिशा में लगी हो या सही तरीके से न रखी जाए, तो घर में आर्थिक तंगी से लेकर नकारात्मकता बढ़ सकती है। तो आइए बिना देर जानते हैं दीवार घड़ी से जुड़े आसान वास्तु नियम, जिन्हें अपनाकर आप वास्तु दोष से बच सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
साल 2026 का पहला ‘बड़ा मंगल’ आज, हनुमान जी के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, सारे कष्ट हो जाएंगे दूर!
आज है एकदंत संकष्टी चतुर्थी 2026, आर्थिक तंगी से दूर करेगा ‘ऋणमुक्ति स्तोत्र’, यहां से करें नोट
क्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
Apni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
पैसों की तंगी से बचना है? इस दिशा में लगाएं घड़ी
वास्तु शास्त्र में घड़ी को समय और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर में घड़ी की दिशा और स्थिति का सीधा प्रभाव धन, प्रगति और मानसिक शांति पर पड़ता है।
घड़ी लगाने की शुभ दिशा
-
उत्तर दिशा
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आय के स्रोत बढ़ते हैं और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।
-
पूर्व दिशा
पूर्व दिशा सूर्य की दिशा है। यहां घड़ी लगाने से जीवन में अनुशासन, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
घड़ी से जुड़े अन्य जरूरी वास्तु नियम
- ड्राइंग रूम में उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा में पेंडुलम वाली घड़ी लगाना शुभ माना जाता है।
- बेडरूम में घड़ी को बिस्तर के सामने या सिर के पीछे नहीं लगाना चाहिए।
- घड़ी के ठीक सामने आईना नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है।
- घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाने से भी बचें, इससे घर की स्थिरता और शांति प्रभावित हो सकती है।
- ध्यान रखें कि घड़ी हमेशा चलती हुई हो।
- बंद या खराब घड़ी को तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि यह रुके हुए समय और प्रगति का संकेत मानी जाती है।
यह भी पढ़ें-आज पौष अमावस्या की शाम इन 2 जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को सही दिशा और सही स्थान पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और समय के साथ किस्मत भी साथ देने लगती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि जीवन में तरक्की, सुख और शांति बनी रहे, तो घड़ी से जुड़े इन वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें।
Paise ki tangi door karne ke liye ghar ki is disha mein ghadi lagayein
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका
May 05, 2026 | 02:52 PMवर्धा सामूहिक नकल कांड: 118 छात्र फेल, बायोलॉजी में मिले 0 अंक; डमी एडमिशन और पास कराने की गारंटी का भंडाफोड़
May 05, 2026 | 02:52 PMTwins Club Bhopal: चीन के 20वें वर्ल्ड ट्विन्स फेस्टिवल में ट्विन्स क्लब, भोपाल ने मचाई धूम
May 05, 2026 | 02:51 PMMP: मोहन कैबिनेट में छाया बंगाल जीत का खुमार, झालमुड़ी खाकर मंत्रिमंडल ने लिए अहम फैसले
May 05, 2026 | 02:49 PMनासिक में भूमि अधिग्रहण विवाद, कुंभ रिंग रोड के खिलाफ किसानों का मोर्चा; प्रशासन पर गंभीर आरोप
May 05, 2026 | 02:48 PMNaroshankar Temple: नारोशंकर मंदिर में लगेंगे नए गुंबद; सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप
May 05, 2026 | 02:46 PMआलंदी में 15 करोड़ की निधि पर शिवसेना में ‘क्रेडिट वॉर’, गुटबाजी खुलकर सामने
May 05, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














