शारदीय नवरात्रि  (सौ.AI)
धर्म

Shardiya Navratri 2026: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, लेकिन घोड़े पर होंगी विदा, जानें क्या है इसका संकेत

Shardiya Navratri 2026 Date: इस साल शारदीय नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा का आगमन हाथी पर और विदाई घोड़े पर हो रही है। जानिए माता रानी के इन वाहनों का क्या धार्मिक महत्व है और संकेत भी।

सीमा कुमारी

Navratri Mein Maa Durga Ka Vahan : हर साल की तरह इस बार भी भक्तों को शारदीय नवरात्र का बेसब्री से इंतजार है। जगत जननी आदिशक्ति माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पावन पर्व न सिर्फ घर में सुख-समृद्धि लाता है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी देता है। पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी। तिथियों के अनुसार इस बार नवरात्रि 9 दिनों की न होकर बल्कि 10 दिनों की होगी।

इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

धार्मिक एवं ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में देवी दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का वाहन का विशेष महत्व होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि में मां भगवती हाथी पर सवार होकर आएंगे और घोड़े पर विदा होंगी। जानिए मां दुर्गा का आगमन और प्रस्थान का वाहन किस बात का संकेत दे रहा है।

मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना क्या संकेत देता है?

जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा का वाहन सिंह यानी शेर है लेकिन जब माता रानी पृथ्वी लोक पर आती है तब उनका वाहन बदल जाता है। देवीभाग्वत पुराण के श्लोक- शशि सूर्य गजरुढा शनिभौमै तुरंगमे। गुरौशुक्रेच दोलायां बुधे नौकाप्रकीर्तिता॥

शास्त्रों के अनुसार सप्ताह के सातों दिनों के अनुसार देवी मां के आगमन का अलग-अलग वाहन बताया गया है। इस बार शारदीय नवरात्रि में मां जगदंबा हाथी पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषों के अनुसार, देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होना अत्यंत ही शुभ संकेत माना जाता है। हाथी को सुख-समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।

घोड़े पर होगी मां की विदाई

इस बार शारदीय नवरात्रि में मां जगदंबा हाथी पर सवार होकर आएंगी और मां की विदाई घोड़े पर होगी। धार्मिक मान्यताओं में देवी के घोड़े पर प्रस्थान को विशेष संकेत से जोड़कर देखा जाता है। इसे कई परंपराओं में युद्ध या अशांति की स्थिति का प्रतीक माना गया है।

हालांकि, यह धार्मिक मान्यताा है इसे भविष्य की निश्चित घटना या भविष्यवाणी के तौर पर नहीं देखनाा चाहिए।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम