शनिदेव (सौ.AI) 
धर्म

Shani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे

Shani Dev Ki Narazgi: मान्यता है कि शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ऐसे में कुछ कार्य ऐसे बताए गए हैं जो उन्हें अप्रिय लगते हैं। जानिए वे 5 काम कौन-से हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Shani Dev Ko Pasand Nahi Hai Ye 5 Kaam: धर्म शास्त्रों में शनि देव को 'कर्म और न्याय का देवता' बताया गया है। कहते हैं कि इंसान ही नहीं, देवता भी उनके प्रकोप से डरते हैं। किसी भी जीवन को बर्बाद करने के लिए शनि की बुरी दृष्टि ही काफी हैं। धार्मिक मान्यता है कि, व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं।

इसलिए धर्म शास्त्रों में शनि की पूजा और व्रत के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। साथ ही उन कामों के बारे में बताया गया है, जिसे शनि देव बिल्कुल पंसद नहीं करते हैं। जो लोग इन कामों को करते हैं वो शनि के प्रकोप से नहीं बच सकते हैं।

शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम

  • कमजोर को सताने वाले लोग

कहते हैं कि गरीब-असहायों का अपमान और परेशान करने वाले लोगों को शनि देव की प्रकोप से कोई नहीं बचा सकता हैं। खासतौर से दृष्टिहीनों और दिव्यांगों के साथ किया गया गलत बर्ताव शनि देव को नाराज कर देता हैं। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

  • झूठ और फरेब करने वाले लोग

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, शनि देव झूठ और फरेब करने वाले लोगों को भी नापसंद करते हैं। छल और कपट करने वाले को भी शनि देव की अदालत में कड़ी सजा दी जाती हैं। जो लोग अपने फायदे के लिए किसी का नुकसान करते हैं, उनको भी शनि देव क्षमा नहीं करते हैं।

  • काम में आलस्य दिखाने वाले लोग

जो लोग आलस्य करके अपने कर्म करने से बचते हैं उनको शनि देव कभी क्षमा नहीं करते हैं। शनि को ये चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। शनि देव केवल उनको ही पसंद करते हैं, जो अपने कर्म को पूरी मेहनत और लगन के साथ करते हैं।

  • शराब और मांस आदि का सेवन वाले लोग

शराब और मांस आदि का सेवन करने से भी शनि की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता हैं। ऐसे लोगों की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर हो जाता हैं और बुरे फल देते हैं।

  • बुरी नजर रखने वाले

दूसरे के धन पर बुरी नजर रखने वाले, चोरी करने वाले या फिर दूसरों का पैसा हड़पने वाले लोगों को भी शनि देव माफ नहीं करते और उन्हें सड़क पर ले आते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO