Shani Dev Upay: शनिदोष से छुटकारा के लिए करें ये महाउपाय, शनिदेव करें कृपा, अड़चनें होंगी दूर

Shani Dev Upay 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनिदोष को जीवन की कई परेशानियों और बाधाओं का कारण माना जाता है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है।
Shani Dosh Nivaran Ke Mahaupay
शनिदेव (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shani Dosh Nivaran Ke Mahaupay: शनिवार का दिन कर्म एवं न्याय के दाता शनिदेव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने पर दुख-दर्द दूर होने लगते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

वहीं, शनिवार को किए गए कुछ खास महाउपाय बड़े से बड़े ग्रह दोषों के प्रभाव को भी कम करने वाले माने गए हैं। आइए जानते हैं इन प्रभावशाली उपायों के बारे में।

शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को करें ये उपाय

  • शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार का दिन बड़ा शुभ एवं फलदायक माना गया हैं। कहा जाता है कि, इस दिन शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। माना जाता है कि इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन की रुकावटें दूर होने लगती हैं।

  • पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

ऐसा माना जाता है कि, शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर में सकारात्मकता बढ़ाने वाला माना जाता है।

  • हनुमान जी की पूजा करें

ज्योतिष एवं धर्म मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, बाधाएं और मानसिक तनाव कम होने लगते हैं। साथ ही हनुमान जी भी प्रसन्न होते हैं।

  • काली चीजों का दान करें

शनिवार के दिन काला तिल, उड़द दाल और लोहे की वस्तुएं दान करें। इसके अलावा काले वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है। यह उपाय शनि दोष को शांत करने और परेशानियों को कम करने में सहायक माना जाता है।

  • काले कुत्ते को रोटी या दूध खिलाएं

धर्म शास्त्रों में शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी, दूध या सरसों के तेल लगी रोटी खिलाने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में आ रही बाधाएं कम होने लगती हैं और रुके हुए कार्यों में गति आती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com