हनुमान जी (Source. Pinterest) 
धर्म

Second Bada Mangal: साल 2026 का दूसरा 'बड़ा मंगल' 12 मई को, चुपचाप कर लें ये अचूक उपाय, होगा मंगल ही मंगल!

Second Bada Mangal: धार्मिक दृष्टि से साल 2026 का दूसरा बड़ा मंगल बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा और कुछ अचूक उपाय करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है।

सीमा कुमारी

Second Bada Mangal 2026 : 12 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल मनाया जाएगा। सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान पूजा-पाठ करने वालों पर हनुमान जी की खास कृपा रहती है।

ज्योतिषयों के अनुसार.अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं या करियर में स्थिरता नहीं आ रही है, तो दूसरा बड़े मंगल के दिन आप यहां दिए के खास उपाय आजमा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं -

ज्येष्ठ महीने के दूसरे बड़े मंगल पर करें ये उपाय

  • मीठा पान का भोग

ज्येष्ठ महीने के दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को एक मीठा पान चढ़ाने से नौकरी में आ रही परेशनियों से निजात मिलने में मदद मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर के लिए हनुमान जी को एक मीठा पान अर्पित करें। इसमें कत्था, गुलकंद, सौंफ और इलायची डलवाएं, लेकिन चूना और सुपारी न रखें। इसे चढ़ाने से साधक को मनचाही सफलता मिलती है।

  • सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं

ज्योतिष धर्म गुरु बताते है कि, दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद उनके दाहिने पैर के सिंदूर से अपने माथे पर तिलक लगाएं। बताया जाता है कि, ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, जो करियर में सफलता के लिए जरूरी है।

  • पीपल के पत्तों की माला अर्पित करें

अगर करियर में बार-बार रुकावट आ रही है, तो दूसरे बड़े मंगल पर 11 पीपल के पत्ते लें। उन्हें गंगाजल से धोकर उन पर अष्टगंध या चंदन से 'श्री राम' लिखें। इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। ध्यान रखें कि कोई भी पत्ता कटा-फटा न हो। यह उपाय आपके मार्ग की हर बाधा को हटाने की शक्ति रखता है।

  • नारियल वारें

अगर नजर दोष की वजह से आपके काम रुक रहे हैं, तो एक पानी वाला नारियल लेकर उसे अपने सिर से 7 बार वारकर हनुमान जी के चरणों में फोड़ दें और अपने अच्छे करियर की प्रार्थना करें।

  • मंत्र जाप

पूजन के समय 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्ट' मंत्र का जाप करें। यह मंत्र न केवल शत्रुओं का नाश करता है, बल्कि आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

  • भंडारा और सेवा का फल

बड़े मंगल पर प्याऊ लगवाना और चने-हलवे का प्रसाद बांटना चाहिए। जब आप दूसरों की सेवा करते हैं, तो संकटमोचन खुद आपके संकटों को हर लेते हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी