सावन महीने का आखिरी सोमवार (सौ.AI)
धर्म

Sawan Last Day: सावन के आखिरी दिन भूलकर भी न छोड़ें ये 5 काम, मां लक्ष्मी की कृपा से भर सकती है धन की झोली

Sawan Somvar Upay: सावन के आखिरी दिन इन 5 शुभ कामों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। जानें कौन-से काम करने से घर में सुख-समृद्धि और धन का आगमन बढ़ सकता है।

सीमा कुमारी

Sawan Ke Aakhiri Din Kya Kare: आज 24 अगस्त 2026 को सावन महीने का आखिरी सोमवार मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवभक्त मंदिरों में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

ऐसा माना जाता है कि सावन के अंतिम सोमवार को विधि-विधान से शिव परिवार की पूजा-अर्चना करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है। सावन पूर्णिमा के दिन सावन का पवित्र महीना समाप्त हो जाएगा।

अगर आप पूरे सावन में काम-काज की वजह से भगवान शिव की पूजा नहीं कर पाए हैं, तो आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भोलेनाथ भाव के भूखे हैं, वे केवल सच्ची श्रद्धा और साफ मन से की गई छोटी सी प्रार्थना से भी खुश हो जाते हैं। आज के दिन आप कुछ आसान उपाय करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।

सावन के आखिरी सोमवार पर करना न भूलें ये महाउपाय

शिवलिंग का करें जलाभिषेक

आज सावन के आखिरी दिन शिवालय यानी शिव मंदिर जरूर जाएं और वहां शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। पंचामृत से अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर शुद्ध जल भी जरूर चढ़ाएं।

इसके बाद शिवजी को बेलपत्र और शमी के पत्ते चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि, सावन के आखिरी दिन श्रद्धा एवं भक्तिभाव से यह उपाय करने से भगवान शिव शंकर भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं।

जरूरतमंद या ब्राह्मण को दान जरूर करें

शास्त्रों के अनुसार, सावन के आखिरी दिन पर किसी जरूरतमंद लोग या ब्राह्मण को तिल, सफेद वस्त्र, चावल, दूध या भोजन का दान करना शुभ होता है इसलिए इस दिन जरूर दान करें। कहते हैं इससे माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

पवित्र नदी में स्नान करें

धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन के आखिरी दिन गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान करना बड़ा शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन अगर नदी स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिला लें, फिर उससे स्नान करें।

पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें

सावन के आखिरी दिन पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित भी करना बड़ा एवं फलदायी माना जाता है। साथ ही पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक भी जलाएं। कहते हैं इससे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें