सावन में क्या नहीं खाना चाहिए? (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहत और धर्म से जुड़ा बड़ा कारण

Sawan 2026 Ayurveda Tips: सावन के महीने में खानपान से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। जानिए सावन में किन 6 चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं।

सीमा कुमारी

Sawan Food Rules : सावन महीना हिन्दू में सबसे शुभ एवं पावन दिनों में जाना जाता हैं। सावन के पवित्र महीने में लोग सोमवार का व्रत करते हैं और पूरे महीने भगवान शिव की पूजा- अर्चना करते हैं। हालांकि इस महीने में लोग खाने पीने से जुड़े कई चीजों से परहेज भी करते हैं।

स्वास्थ्य के लिहास से भी सावन का महीना काफी सतर्क रहने वाला होता है। इस महीने में मच्छर से और पानी से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। सावन का समय वातावरण में नमी और ठंडक लाता है, आयुर्वेद के अनुसार यही मौसम आपके शरीर में असंतुलन का कारण बनता है। ऐसे में आइए जानते है सावन में क्या नहीं खाना चाहिए?

सावन में क्या नहीं खाना चाहिए?

  • ​मांस, मदिरा और तामसिक भोजन

सावन के महीने में भी गलती से भी मांस, मदिरा, अंडे और इनसे निर्मित चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही, सावन में प्याज और लहसुन का प्रयोग भी नही करना चाहिए। क्योंकि, इसे तामसिक कहा गया है। मन की शांति, शुद्धि और भक्ति में वृद्धि के लिए इनका त्याग करना चाहिए।

  • दूध और इससे बनी चीजें

ये भी मान्यता है कि, सावन में दूध, दही आदि चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। वास्तु गुरु मान्यता बताती हैं की श्रावण मास में कच्चे दूध को शिवजी पर अर्पित किया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करना वर्जित माना गया है।

  • कढ़ी

मानसून के महीने में दही कफ बढ़ाती है और कढ़ी पचने में मुश्किल होती है। ऐसे में कफ और वात दोष होने की आशंका रहती है। यही कारण है की ज्योतिषशास्त्र के साथ-साथ आयुर्वेद में भी सावन के दौरान इनका सेवन उचित नहीं माना जाता है।

  • हरी पत्तेदारी सब्जियां

माना जाता है की सावन के महीने मे पालक, मेथी और पत्ता गोभी जैसी पत्तेदारी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में इनमें बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

  • बैंगन

श्रावण मास में बैंगन को अशुद्ध माना जाता है और इसे सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं माना जाता है।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले