Sathya Sai Baba Birthday: आज देशभर में सांई बाबा के अवतार सत्य सांई बाबा का अवतरण दिवस मनाया जा रहा है आज के दिन ही बाबा के सत्य सांई रूपी का जन्म हुआ था। सत्य सांई बाबा का नाम आज भी हर कोई बड़े ध्यान से लेते है कई बार अपने चमत्कारों से तो कई बार विवादों में बाबा का नाम आता रहा है। सत्य सांई बाबा को आलोचना के लिए कई नामों से जाना जाता था। उनके भक्तों में कई सेलिब्रिटी और क्रिकेटर के नाम शामिल थे इसमें सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। बचपन में ही सत्य सांई बाबा ने अपने अध्यात्म में जाने की राह चुन ली थी इसके बाद परिवार वालों की बंदिशों के बाद भी वे अपने इस धार्मिक कार्य में संलग्न रहें। चलिए जानते है सत्य सांई बाबा का जीवन और अध्यात्म का सफर।
आपको बताते चलें कि, सत्य सांई का पहला नाम रत्नाकरम सत्यनारायण राजू था जहां पर उनका जन्म 23 नवबंर 1926 को आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी गांव में भटराजू परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनका रूझान धार्मिक गतिविधियों की ओर था। वहीं पर उनका परिवार धार्मिक लोकगीत आदि गाने बजाने वाले समुदाय से संबंधित माना जाता है, वे अपने मातापिता की पांच में चौथी संतान थे. सत्य साईं बाबा बचपन से ही बहुत असामान्य रूप से बुद्धिमान थे। वे पढ़ाई-लिखाई में जितना मन नहीं लगाते थे उतना ही वे भक्ति, संगीत और गाने और बजाने पर जोर देते थे। ऐसा कहा जाता है कि, बचपन से ही वे अपने चमत्कार दिखाते थे जिसमें बताया जाता है कि वे बचपन से ही हवा में भोजन या मिठाई पैदा कर देने जैसे चमत्कार करने में सक्षम थे। धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
कहा जाता है कि, 8 मार्च 1940 के दिन से उनके नए अध्याय की शुरुआत हो गई यानि वे 13 साल तक आध्यात्म में रूचि रखते थे वहीं पर इस दिन जब उर्वाकोंडा में अपने बड़े भाई शेषमा राजू के साथ रह रहे थे, तब 14 सालके सत्या को एक बिच्छू ने काट लिया था और वे कई घंटों तक बेहोश रहे। इसके बाद इलाज मिलने के कुछ दिन बाद उनके व्यवहार में परिवर्तन दिखने लगा और वे अजीब व्यवहार करते थे। कहा जाता है कि, वे कभी हंसने लगते थे तो कभी रोने लगते तो कभी बहुत कुछ बोलने लगते तो कभी शांत हो जाया करते थे। उनके शरीर में भी कई तरह के बदलाव देखें गए थे। डॉक्टरों ने तो उनके बर्ताव को हिस्टीरिया करार दिया था, परिवार वालों ने उनके इस व्यवहार को लेकर कई तांत्रिक, बाबाओं को दिखाया लेकिन 23 मई 1940 को एक और घटना हुई जब उन्होंने चमत्कार दिखाते हुए हवा से ही प्रसाद और फूल पैदा कर उन्हें दिया।
कहा जाता है कि, सांई बाबा के इस सत्य सांई अवतार को लेकर बदले हुए व्यवहार पर उनके पिता ने छड़ी से पिटाई करनी शुरु कर दी। जहां पर सत्य सांई बाबा की आत्मा ने अंदर से बताया कि वह वास्तव में कौन है तो वे उनकी पिटाई कर देंगे. इस पर सत्या ने शांति, लेकिन दृढ़ता से उनसे कहा, “मैं साईं बाबा हूं” उनके कहने मतलब था कि वे शिरडी के साईं बाबा हैं। इसके बाद से वे अपने इस अध्यात्म की राह पर निकल गए। शिरडी के साईं बाबा की छवि 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी के शुरुआत के दौर के संत के रूप में प्रसिद्ध थे उनके कई भक्त थे। कहा जाता है कि, सांई बाबा के देह छोड़ने से पहले ही उनके अवतार को लेकर घोषणा हो गई थी।