सद्गुरु (नवभारत ब्यूरो)
धर्म

सावन में शिव भक्तों को सद्गुरु का बड़ा उपहार, अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी एनिमेशन फिल्म शिव- द आदियोगी

Shiva- The Adiyogi: सद्गुरु द्वारा बताई गई योग से जुड़ी कथाओं पर आधारित यह फिल्म, बेहतर एनिमेशन और सिनेमा जैसी कहानी कहने के अंदाज के जरिए योग की शुरुआत और आदियोगी के रूप में शिव की कहानी को दिखाएगी।

मनोज आर्या

Sadhguru Announced Animated Movie Shiva- The Adiyogi: इस सावन में सद्गुरु ने 'ग्राफिक इंडिया' के साथ एक अहम साझेदारी की घोषणा की है। ग्राफिक इंडिया वही स्टूडियो है जिसने भारत की लोकप्रिय एनिमेशन फ्रैंचाइजी 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' बनाई है। इस साझेदारी के तहत 'शिव- द आदियोगी' पर एक शानदार एनिमेशन फीचर फिल्म बनाई जाएगी। योग परंपरा में शिव को प्रथम योगी और योग का स्रोत माना जाता है।

सद्गुरु द्वारा बताई गई योग से जुड़ी कथाओं पर आधारित यह फिल्म, बेहतरीन एनिमेशन और सिनेमा जैसी कहानी कहने के अंदाज के जरिए योग की शुरुआत और आदियोगी के रूप में शिव की कहानी को दिखाएगी।

दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

ग्राफिक इंडिया के सह-संस्थापक शरद देवराजन इस फिल्म के प्रोड्यूसर, सह-निर्माता और राइटर होंगे। इस फिल्म को अगले साल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए तैयार किया जा रहा है। शिव के बारे में योग-आधारित समझ की बात करते हुए सद्गुरु ने कहा कि योग संस्कृति में शिव को भगवान के रूप में नहीं देखा जाता। हमारे लिए शिव आदियोगी हैं। यानी पहले योगी और आदिगुरी– यानी पहले गुरु।

मानवता के इतिहास में पहली बार, आदियोगी शिव ने यह विचार दिया कि प्रकृति के साधारण नियम कोई स्थायी प्रतिबंध नहीं हैं। अगर कोई कोशिश करने को तैयार हो, तो वह सभी सीमाओं से परे जाकर मुक्ति पा सकता है। भौतिक प्रकृति के नियमों को तोड़ना ही आध्यात्मिक प्रक्रिया है। इस मायने में हम नियम तोड़ने वाले हैं और शिव सबसे बड़े नियम तोड़ने वाले हैं।

कई दिग्गजों की मदद से बनेगी यह फिल्म

देवराजन अवॉर्ड-विजेता क्रिएटर हैं और भारतीय एनिमेशन और कैरेक्टर एंटरटेनमेंट की दुनिया में अहम निर्माताओं में से एक हैं। वह 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' के सह-निर्माता हैं और मशहूर बाहुबली एनिमेटेड सीरीज– 'बाहुबली: द लॉस्ट लेजेंड्स' और 'बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड' – के लेखक और सह-निर्माता भी रहे हैं। वह मार्वल के लिए बनाए गए भारतीय स्पाइडर-मैन, 'पवित्र प्रभाकर' के भी सह-निर्माता हैं, जो बाद में ऑस्कर-नॉमिनेटेड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' में भी नजर आए थे।

बेहतरीन और शानदार एनिमेशन के जरिए, 'शिव- द आदियोगी' फिल्म आदियोगी की कहानी को एक बड़े ग्लोबल इवेंट वाली फिल्म के पैमाने पर दर्शकों के सामने लाएगी, साथ ही कहानी की भावनात्मक गहराई को भी कायम रखेगी। इस फिल्म का उद्देश्य भारत की आध्यात्मिक और योग विरासत के इस अहम पहलू को विभिन्न पीढ़ियों और संस्कृतियों के दर्शकों तक पहुंचाना है।

अभी डेवलपमेंट स्टेज में है फिल्म

इस फिल्म का निर्माण ग्राफिक इंडिया का अवॉर्ड-विनिंग एनिमेशन स्टूडियो कर रहा है। फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे 2027 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

Bypoll Results 2026 Live: तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल में BJP आगे, पुडुचेरी- असम में मतगणना जारी

Bypoll Results 2026: आज 4 राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग, विजय और सुवेंदु अधिकारी की परीक्षा

Starlink: थैंक यू राहुल...यह वाकई चिंताजनक है, स्टारलिंक पर एलन मस्क का बयान; सरकार बोली- नियम सभी के लिए समान

Mulayam Singh Yadav: पहलवानी के चरखा दांव से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक, ऐसा रहा उनका UP का सियासी सफर

IMD Rain Alert: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना, केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश