रविवार के दिन करें ये उपाय(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

रविवार के दिन किया ये उपाय, दूर हो सकती हैं हर तरह की मुश्किलें

Vastu And Astrology Tips:अगर जीवन में परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं तो रविवार के दिन किए गए ये आसान उपाय राहत दिला सकते हैं। जानिए सूर्य देव से जुड़े प्रभावी ज्योतिषीय उपाय।

सीमा कुमारी

Sunday Upay Astrology: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में खुशहाली बनी रहे जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करता हैं। लेकिन, कई बार कड़ी मेहनत बाद भी परेशानियां पीछा नहीं छोड़ती हैं। जीवन में जब लगातार परेशानियां बढ़ने लगें, काम बनते-बनते बिगड़ने लगें और मन में निराशा घर कर जाए, तब लोग अक्सर धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों की ओर रुख करते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना गया है। सूर्य को आत्मबल, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और स्वास्थ्य का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रविवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

  • सूर्य देव को जल अर्पित करें

रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल और थोड़े अक्षत डालें। उगते सूर्य को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य मंत्र का जप करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है।

  • लाल रंग का महत्व

रविवार के दिन लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग सूर्य से जुड़ा हुआ है और आत्मविश्वास को मजबूत करने का प्रतीक माना जाता है। कार्यस्थल या किसी महत्वपूर्ण काम पर जाते समय लाल रंग के वस्त्र या रुमाल का प्रयोग किया जा सकता है।

  • गुड़ और गेहूं का दान

मान्यता है कि रविवार को गुड़, गेहूं या तांबा दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इससे आर्थिक परेशानियों में राहत और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

  • आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य मंत्र का पाठ

रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र या “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का नियमित जप करने से मनोबल बढ़ता है। यह उपाय विशेष रूप से करियर और आत्मविश्वास से जुड़ी परेशानियों में सहायक माना जाता है।

  • पिता और गुरु का सम्मान

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सूर्य पिता और गुरु का प्रतिनिधित्व करते हैं। रविवार के दिन माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने, उनका आशीर्वाद लेने से जीवन में आ रही रुकावटें दूर होने लगती हैं।

  • नकारात्मकता से दूरी

रविवार के दिन क्रोध, अहंकार और कटु वाणी से बचने की सलाह दी जाती है। शांत और सकारात्मक व्यवहार रखने से सूर्य से जुड़ी ऊर्जा मजबूत होती है।

इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

आपको बता दें, ये उपाय धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। जीवन में स्थायी सफलता के लिए मेहनत, सही निर्णय और सकारात्मक सोच सबसे अधिक जरूरी मानी जाती है। इन उपायों को आस्था और संयम के साथ अपनाना ही बेहतर माना जाता है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक