ग्रह गोचर 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 (सौ. डिजाइन फोटो ) 
राशिफल

Weekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर

Grah Gochar: 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय रूप से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान शनि की वक्री चाल से नौकरी और बाजार की गतिविधियों पर व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

अपूर्वा नायक

Grah Gochar 26 July To 1 August 2026: 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 का सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। इस दौरान 27 जुलाई को शनि मीन राशि में वक्री होंगे, जबकि 31 जुलाई को शुक्र सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

इन दोनों प्रमुख ग्रह परिवर्तनों का असर नौकरी, व्यापार, निवेश, पारिवारिक जीवन, आर्थिक गतिविधियों और बाजार की चाल पर स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह सप्ताह धैर्य, अनुशासन और सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दे रहा है।

सप्ताह भर ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

सप्ताह के दौरान सूर्य कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। मंगल वृषभ, बुध मिथुन, गुरु कर्क, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे। वहीं शुक्र 31 जुलाई तक सिंह राशि में रहकर उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सप्ताह का सबसे बड़ा परिवर्तन 27 जुलाई से शनि की वक्री चाल होगी।

27 जुलाई से शनि की वक्री चाल का प्रभाव

शनि के वक्री होने के बाद कई क्षेत्रों में कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी हो सकती है। लंबे समय से लंबित कार्यों की समीक्षा और अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जबकि व्यापारियों को नए निवेश और बड़े आर्थिक निर्णयों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस अवधि में धैर्य और अनुशासन सफलता की सबसे बड़ी कुंजी माने जाएंगे।

31 जुलाई को शुक्र बदलेंगे राशि

31 जुलाई को शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश करने के बाद आर्थिक गतिविधियों में परिवर्तन के संकेत मिलेंगे। सौंदर्य, फैशन, आभूषण, कॉस्मेटिक और विलासिता से जुड़े कारोबार को सकारात्मक लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही पारिवारिक संबंधों में संतुलन बनाए रखना और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक साबित हो सकता है।

शेयर बाजार और कमोडिटी पर भी रहेगा असर

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शनि की वक्री चाल के कारण सप्ताह के दौरान शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। सोना और चांदी में तेज़ हलचल देखने को मिल सकती है। वहीं शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद मेथी, जीरा, सोना, चांदी, मोती, हींग और मिर्च में तेजी के संकेत हैं, जबकि रूई में नरमी का रुख देखने को मिल सकता है।

इस सप्ताह किन बातों का रखें विशेष ध्यान

विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें और पुराने विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य, यात्रा और वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतना लाभदायक रहेगा। कुल मिलाकर 26 जुलाई से 1 अगस्त 2026 का यह सप्ताह धैर्य, विवेक और योजनाबद्ध कार्यशैली अपनाने वालों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर