Libra Yearly Horoscope  
राशिफल

नए साल में तुला राशि का भाग्य बदलेगा, करियर और लव लाइफ पर क्या रहेगा असर?

Tula Rashi 2026 Health:नए साल 2026 में तुला राशि के रिश्ते होंगे बेहतर। जानें करियर, लव लाइफ, नौकरी और भविष्य से जुड़ी अहम बातें वार्षिक राशिफल में।

सीमा कुमारी

Libra Yearly Horoscope 2026: नया साल 2026 तुला राशि वालों के लिए कई क्षेत्रों में परिवर्तन, धैर्य और अंततः सफलता लेकर आएगा। ग्रहों की चाल के अनुसार वर्ष का पहला भाग कुछ मामलों में सावधानी की मांग करेगा, जबकि 31 अक्टूबर 2026 के बाद जीवन में सुख, स्थिरता और उन्नति के स्पष्ट संकेत मिलेंगे।

पारिवारिक जीवन

  • तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक दृष्टि से वर्ष 2026 अनुकूल रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति 02 जून 2026 तक नवम भाव में रहेंगे, जिससे परिवार में मान-सम्मान, सहयोग और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
  • परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा
  • पुराने पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे
  • मांगलिक कार्य और शुभ आयोजन के योग बनेंगे
  • रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा
  • विशेष रूप से 31 अक्टूबर 2026 के बाद परिवार में खुशियों का आगमन होगा और कोई बड़ी परेशानी नहीं रहेगी।

व्यापार तथा नौकरी

  • व्यापारियों के लिए साल की शुरुआत थोड़ी सावधानी भरी रहेगी।
  • पंचम भाव में राहु के कारण गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है
  • निवेश और साझेदारी में सोच-समझकर कदम उठाएं
  • जरूरत पड़ने पर किसी भरोसेमंद स्टाफ की मदद लें
  • नौकरीपेशा लोगों को भी लापरवाही से बचना होगा। छोटी गलती बड़ा नुकसान दे सकती है। 31 अक्टूबर 2026 के बाद नौकरी में स्थिति मजबूत होगी—
  • अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी
  • मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा
  • प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे
  • शिक्षा तथा करियर
  • विद्यार्थियों के लिए वर्ष मिलाजुला रहेगा।
  • पंचम भाव में राहु और छठे भाव में शनि के कारण पढ़ाई में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा
  • लापरवाही और सहपाठियों पर अधिक भरोसा नुकसान दे सकता है
  • कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान दें
  • 02 जून 2026 के बाद शिक्षा और करियर में उन्नति के संकेत मिलेंगे।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी
  • करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे
  • नई नौकरी या बदलाव की योजना सफल हो सकती है

मकान एवं भूमि

  • साल 2026 में भूमि-भवन का सुख प्राप्त होगा।
  • आय के स्रोत मजबूत रहेंगे।
  • लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद समाप्त होंगे।
  • नया घर या प्लॉट खरीदने के शुभ योग बनेंगे।
  • भूमि-भवन को लेकर चल रही चिंताएं दूर होंगी।

वाहन सुख

  • वाहन खरीदने के इच्छुक जातकों के लिए यह वर्ष खास रहेगा।
  • जनवरी से 02 जून 2026 तक बृहस्पति की शुभ स्थिति।
  • शनि के सकारात्मक प्रभाव से नया या लग्जरी वाहन लेने के योग।
  • वाहन से जुड़ी खुशियां और सुविधा बढ़ेगी।

लव लाइफ एवं वैवाहिक जीवन

  • प्रेम संबंधों में साल की शुरुआत कुछ उलझन भरी रह सकती है।
  • पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।
  • रूढ़िवादी सोच के कारण तनाव बढ़ सकता है।
  • 05 दिसंबर 2026 तक पंचम भाव में राहु भ्रम की स्थिति बनाए रखेगा।
  • हालांकि गुरु की दृष्टि के कारण नए रिश्ते भी बनेंगे।
  • पुराने रिश्तों में संयम रखें।
  • सिंगल जातकों को 02 जून से पहले विवाह प्रस्ताव मिल सकता है
  • वैवाहिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा ।
  • जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
  • जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आपसी समझ बनी रहेगी।

स्वास्थ्य

  • स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष 2026 सामान्य रहेगा।
  • शनि छठे भाव में होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहेगी
  • बीच-बीच में पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है
  • शुक्र की कमजोर स्थिति के कारण कमर, सिरदर्द या निजी अंगों से संबंधित परेशानी संभव है
  • 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

लकी नंबर: 7 और लकी कलर : बैंगनी

शुभ उपाय

  • बुधवार शाम को मंदिर में काले तिल का दान करें।
  • नियमित भगवान गणेश का पूजन करें।
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया