Yearly Horoscope Sagittarius(सो. सोशल मीडिया) 
राशिफल

धनु राशि वालों का कैसा रहेगा साल 2026, करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन में क्या बरतें सावधानी

Dhanu Rashi 2026 Health:नया साल 2026 धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल से जानिए सालभर का पूरा राशिफल और जरूरी उपाय।

सीमा कुमारी

Sagittarius Yearly Horoscope Prediction:धनु राशि वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार नया साल आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव और नए अवसर लेकर आएगा। इस वर्ष ग्रहों की चाल कभी अनुकूल तो कभी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बनाएगी। पारिवारिक जीवन, नौकरी-व्यापार, शिक्षा, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

मेहनत, धैर्य और सही निर्णयों से वर्ष के उत्तरार्ध में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से धनु राशि वालों के लिए साल 2026 कैसा रहेगा।

पारिवारिक जीवन

धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2026 का पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। परिवार के सदस्य मिल-जुलकर कार्य करेंगे और आपसी सलाह-मशविरा बना रहेगा। हालांकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा।23 फरवरी से 02 मई 2026 के बीच विशेष रूप से शांति बनाए रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

व्यापार और नौकरी

व्यापार में वर्ष की शुरुआत धीमी रह सकती है। चौथे भाव में शनि और सातवें भाव में गुरु होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होगी। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभदायक रहेगा, पर किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विवाद से बचना चाहिए। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। 03 फरवरी से 11 अप्रैल 2026 के बीच नई नौकरी के योग बन रहे हैं। 31 अक्टूबर 2025 के बाद नौकरी में स्थिरता आएगी।

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 सामान्य से अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा के योग बनेंगे, लेकिन 02 अप्रैल से 11 मई 2026 तक पढ़ाई औसत रह सकती है। 02 जून के बाद अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। 18 सितंबर से 12 नवंबर 2026 के बीच विशेष तैयारी करें, सफलता मिलेगी। करियर में संघर्ष रहेगा, लेकिन नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।

मकान और भूमि

मकान व भूमि खरीदने के लिए वर्ष अनुकूल है, लेकिन 31 अक्टूबर 2026 के बाद संपत्ति से जुड़े निर्णय टालना बेहतर रहेगा। विवादित भूमि से बचें।

वाहन

वर्ष 2026 में वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। 02 जून से 31 अक्टूबर 2026 के बीच वाहन क्रय संभव है।

प्रेम जीवन व वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। पार्टनर से सहयोग कम मिल सकता है, लेकिन प्रयास से रिश्ता मजबूत होगा। 02 जून 2026 के बाद संबंधों में सुधार आएगा। अविवाहित लोगों के लिए 02 जून 2026 से पहले विवाह योग बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मतभेद रहेंगे, लेकिन आपसी समझ से समाधान होगा।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। शनि के प्रभाव से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। गुरु की कृपा से गंभीर समस्या से बचाव होगा।

लकी नंबर: 8 और लकी कलर: गुलाबी

उपाय

  • प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • भगवान शिव का पूजन व अभिषेक करें।
  • जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM