प्रेमानंद महाराज ने बताया सुबह उठने का आसान तरीका (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

सर्दी के मौसम में अगर सुबह नहीं उठा जाता, तो प्रेमानंद महाराज के उपाय पर करें अमल, फिर देखिए कमाल

Premanand Maharaj On Winter Morning:सर्दियां शुरु हो चुकी है और इस ठंडी सुबह लोगों से जल्दी उठा नहीं जाता है। जिसको लेकर प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि चाहे सर्दी हो या ना हो, सुबह जल्दी ही उठना चाहिए।

सीमा कुमारी

Sardiyo Mai Subah Jaldi Kaise Uthe: वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। संत प्रेमानंद महाराज की ख्याति देश  ही नही बल्कि  पूरी दुनिया में फैली हुई है, और लाखों भक्त उनकी एक झलक पाने के लिए वृंदावन पहुंचते हैं।

संत और प्रेमानंद महाराज अक्सर लोगों को जीवन से जुड़ी परेशानियों का सरल और आध्यात्मिक समाधान बताते हैं। अगर बात सोशल मीडिया की करें तो, सोशल मीडिया पर उनका हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता हैं।

उन्हीं में से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक छोटा लड़का प्रेमानंद महाराज जी के पास अपनी एक दुविधा बता रहा हैं। लड़के ने महाराज जी को बताया कि,'सारा ब्रह्मचर्य मान लेता हूं, पर सुबह जल्दी नहीं उठा जाता है और ठंड में तो बिल्कुल नहीं उठा जाता है।'आइए जानते है इस बारे में प्रेमानंद महाराज जी क्या जबाब रहा।

प्रेमानंद महाराज ने बताया सुबह उठने का आसान तरीका

  • सुबह उठने की आदत डालें

प्रेमानंद महाराज इस बात का उत्तर देते हुए बोले,” असल बात तो यह है कि सुबह उठने की अबतक लगन नहीं लगी है न. जब मैं 16 वर्ष का था तब तक मुझे 3 साल हो चुके थे बाबा बने हुए। उस समय गांगाजी में त्रिकाल स्नान करता था, हमारा प्रयास हमेशा रात्रि में दो बजे उठने का रहा है। उठने के बाद थोड़ी देर भजन में बैठना, उसके बाद गंगा किनारे जाना। इस समय गंगा का जल काफी ठंडा होता है। ”

  • जानिए प्रेमानंद महाराज जी ने बच्चे को क्या कहा?

इसपर छोटा बच्चा आगे कहता है, “कभी आपने सोचा नहीं कि थोड़ा और सो जाऊं”. इस पर महाराज जी ने आगे कहा कि हमें कभी नहीं लगा है। अगर कभी ऐसा हुआ है तो लगता है कि मैं बहुत ही ज्यादा सो गया हूँ, जिसके बाद मेरा मन करता है कि बैठकर भोजन कर लूं। आज भी शरीर बीमार रहता है लेकिन फिर भी समय से उठ जाता हूं। ”

  • रोज करें इन नियमों का पालन

आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि, “सुबह जल्दी उठना बहुत ज़रूरी है। दिनचर्या ऐसी होनी चाहिए, सूर्योदय से लेकर सोने के समय तक एक मिनट भी खाली नहीं रहना चाहिए। इस दिनचर्या नियम का कभी उल्लंघन नहीं करना चाहिए। काम ठीक उसी समय करना चाहिए जिस समय आदेश दिया गया है।”

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज