दीप्ति शर्मा, विराट कोहली, प्रेमानंद महराज (फोटो- सोशल मीडिया) 
धर्म

Premanand Ji Maharaj: बचपन में प्रेमानंद ने छोड़ा था घर, गंभीर बीमारियों से घिरे संत ने विराट को दिया था सक्सेस का मंत्र

Premanand Ji Maharaj real name: 13 वर्ष की उम्र में घर-बार मोह माया परिवार को छोड़ कर अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय ने सन्यास धारण कर लिया था। जिन्हें हम प्रेमानंद के नाम से जानते हैं। उनका पूरा नाम प्रेमानंद गोविंद शरण है।

Saurabh Pal

Know All About Premanand Ji Maharaj: 13 वर्ष की उम्र में घर-बार मोह माया परिवार को छोड़ कर अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय ने सन्यास धारण कर लिया था। भारत के कोने-कोने में भटकने के बाद अब वृंदावन में रुक गए हैं। वृंदावन में रुकना उनका कोई सामान्य रुकना नहीं है, ऐसे रुके हैं कि कोई भी कैसा भी धार्मिक आयोजन हो वह वृंदावन छोड़कर नहीं जाते हैं। राधा नाम जपने वाले इस संत सामने वाले बड़े-बड़े लोग आते हैं, अपनी समस्याओं का हल ढूढ़ने। जिनको हम प्रेमानंद महराज के रूप में जानते हैं। उनका पूरा नाम प्रेमानंद गोविंद शरण  है। बचपन में उनके माता-पिता ने उन्हें अनिरुद्ध कुमार पाण्डेय नाम दिया था।

13 वर्ष की उम्र में सन्यास धारण करने वाले प्रेमानंद महराज का जन्म कानपुर के पास 1969 में अखरी गांव में हुआ। इस समय प्रेमानंद महराज को गंभीर बिमारियां है। उनको ऑटोसोमल डोमिनेंट पॉलीसिस्टिक किडनी डिज़ीज़ है। प्रेमानंद महाराज को किडनी फ़ेलियर हो चुका है और उन्हें डायलिसिस करानी पड़ती है। इस बीमारी का इलाज बहुत मुश्किल है। यह बीमारी खान-पान में गड़बड़ी और अनियंत्रित जीवनशैली की वजह से कई लोगों में देखी जा रही है। प्रेमानंद महाराज ने अपनी किडनी की बीमारी के बारे में खुद बताया था। उन्होंने एक किडनी का नाम राधा और दूसरी का नाम कृष्ण रखा था।

दैवीय शक्ति का दावा नहीं करते हैं प्रेमानंद

प्रेमानंद महराज अपने आश्रम से ही प्रवचन देते हैं। वह खुद के पास किसी प्रकार की दैवीय शक्ति होने से इनकार करते हैं। इसके बावजूद भी उनके पास कई जानी-मानी हस्तियां अपनी समस्याएं लेकर जाते हैं। प्रेमानंद के भक्तों में सबसे बड़ा नाम भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, जो बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इसके अलावा क्रिकेटर दीप्ति शर्मा हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।

प्रेमानंद ने दिया विराट कोहली को सफलता का मंत्र

खराब फार्म से जूझ रहे पिछले दिनों विराट कोहली परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे थे। इस दौरान प्रेमानंद से मुलाकात की थी। विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज ने बताया था कि क्रिकेट खेलना ही उनकी साधना है। उन्होंने कहा कि अभ्यास में कोताही नहीं होनी चाहिए। साथ बीच-बीच में भगवान का स्मरण कर लेना चाहिए।

प्रेमानंद से मुलाकात के बाद फॉर्म लौटे थे विराट

बात जनवरी 2023 की है, तब भी विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। ये पहला ही मौका था, जब कोहली परिवार ने उनके दर्शन किए थे। इसके तुरंत बाद कोहली ने घरेलू जमीन पर करीब तीन साल बाद पहला शतक ठोका था। श्रीलंका के खिलाफ उस वनडे इंटरनेशनल में कोहली ने 160 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में भी शतक का सूखा खत्म किया था।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात