फाल्गुन मास (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

फाल्गुन महीने में कौन से काम बिल्कुल न करें? वरना होगा अशुभ ही अशुभ!

Phalgun Month: फाल्गुन माह को सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दौरान कुछ कार्यों को करना वर्जित बताया गया है। जानिए फाल्गुन माह कब से शुरू और इस महीने के विशेष नियम और महत्व क्या हैं।

सीमा कुमारी

Phalgun Mahine Me Kya Nahi Karna Chahiye: 2 फरवरी 2026 से फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से, फाल्गुन मास को हिन्दू धर्म में बहुत ही शुभ एवं पावन माना गया है। यह महीना भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना भी माना जाता है। फाल्गुन महीने के दौरान पूरे ब्रज में होली का उत्सव अपने चरम पर होता है और रंगों की रौनक देखते ही बनती है।

फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि का पर्व भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान महादेव की विशेष पूजा-अर्चना का विधान होता है और भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र आदि अर्पित करते हैं। आइए आगे इस लेख में जानें कि फाल्गुन कब से शुरू होगा और इस महीने के विशेष नियम और महत्व क्या हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, फाल्गुन माह में कुछ कार्यो को भूलकर भी नहीं करने चाहिए। ऐसे में आइए जानते है इस महीने का आध्यात्मिक महत्व से लेकर किन कामों को करने से बचें?

फाल्गुन मास की क्या है आध्यात्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन मास में मौसम और समय दोनों में परिवर्तन होता है। इसे आत्मिक शुद्धि और संयम का समय माना गया है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस महीने किए गए पूजा-पाठ और दान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन माह में किन कामों को करने से बचना चाहिए?

  • मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास में कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए:
  • होलाष्टक के दौरान विवाह और अन्य मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
  • इस माह में तामसिक चीजों जैसे शराब, मांस, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • किसी को नुकसान पहुंचाने की भावना रखना भी अशुभ माना गया है।
  • घर और पूजा स्थल को साफ रखें और नियमित स्नान करें।
  • महिलाओं, बड़ों और बुजुर्गों का अपमान करने से बचें।
  • इन नियमों का पालन करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

फाल्गुन मास में दान का क्या है महत्व?

फाल्गुन माह को दान-पुण्य के लिए श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि इस माह में अन्न, वस्त्र, धन और जरूरतमंदों की सहायता करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

फाल्गुन मास संयम, भक्ति और दान का महीना है। अगर इस दौरान शास्त्रों के अनुसार आचरण किया जाए और सेवा-भाव रखा जाए, तो यह महीना आध्यात्मिक और मानसिक रूप से बेहद लाभकारी साबित होता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा