घड़ी लगाने की शुभ दिशा (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

पैसों की तंगी दूर करना चाहते हैं, तो घर की इस दिशा में लगाएं घड़ी, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Shastra Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को सही दिशा और सही स्थान पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और समय के साथ किस्मत भी साथ देने लगती है।

सीमा कुमारी

Wall Clock Vastu Rules: हिन्दू धर्म में वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र को बड़ा महत्व दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के नियम का पालन करने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की और सफलता मिलती है। वास्तु शास्त्र में घर की हर वस्तु का खास महत्व बताया गया है इनमें से एक है दीवार घड़ी भी।

आपको बता दें, घर की दीवार पर टंगी घड़ी हमें समय बताती है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका असर हमारे जीवन और घर की ऊर्जा पर भी पड़ता है।

अक्सर हम घड़ी को सजावट के लिए कहीं भी लगा देते हैं लेकिन अगर यह गलत दिशा में लगी हो या सही तरीके से न रखी जाए, तो घर में आर्थिक तंगी से लेकर नकारात्मकता बढ़ सकती है। तो आइए बिना देर जानते हैं दीवार घड़ी से जुड़े आसान वास्तु नियम, जिन्हें अपनाकर आप वास्तु दोष से बच सकते हैं।

पैसों की तंगी से बचना है? इस दिशा में लगाएं घड़ी

वास्तु शास्त्र में घड़ी को समय और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर में घड़ी की दिशा और स्थिति का सीधा प्रभाव धन, प्रगति और मानसिक शांति पर पड़ता है।

घड़ी लगाने की शुभ दिशा

  • उत्तर दिशा

उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से आय के स्रोत बढ़ते हैं और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं।

  • पूर्व दिशा

पूर्व दिशा सूर्य की दिशा है। यहां घड़ी लगाने से जीवन में अनुशासन, तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

घड़ी से जुड़े अन्य जरूरी वास्तु नियम

  • ड्राइंग रूम में उत्तर, पूर्व या पश्चिम दिशा में पेंडुलम वाली घड़ी लगाना शुभ माना जाता है।
  • बेडरूम में घड़ी को बिस्तर के सामने या सिर के पीछे नहीं लगाना चाहिए।
  • घड़ी के ठीक सामने आईना नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है।
  • घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाने से भी बचें, इससे घर की स्थिरता और शांति प्रभावित हो सकती है।
  • ध्यान रखें कि घड़ी हमेशा चलती हुई हो।
  • बंद या खराब घड़ी को तुरंत हटा देना चाहिए, क्योंकि यह रुके हुए समय और प्रगति का संकेत मानी जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी को सही दिशा और सही स्थान पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और समय के साथ किस्मत भी साथ देने लगती है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि जीवन में तरक्की, सुख और शांति बनी रहे, तो घड़ी से जुड़े इन वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक