किस दिन और तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए(सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

इन दिनों भूलकर ना धोएं कपड़े, वरना खजाना हो जाएगा खाली, कंगाली से करना पड़ सकता है सामना

ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़े धोने के कुछ निश्चित नियम होते हैं, जिनका पालन करके हम अपने जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं किस दिन और तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए?

सीमा कुमारी

हम सभी स्वच्छता और जीवनशैली को देखते हुए रोज नहाते और कपड़े धोते हैं यह हमारी स्वच्छता और जीवनशैली का अहम हिस्सा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कपड़े धोने का सही दिन कौन सा होता है। हममें से अधिकतर लोग कपड़े कभी भी, किसी भी दिन धो लेते हैं वो भी बिना दिन और समय का ध्यान रखते हुए।

लेकिन, वास्तुशास्त्र और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इसी अनजान आदत के कारण हम जीवन में आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक तनाव जैसे संकटों को न्योता दे रहे होते है।

आपको बता दें, ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपड़े धोने के कुछ निश्चित नियम होते हैं, जिनका पालन करके हम अपने जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं किस दिन और तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए?

किस दिन और तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए

गुरुवार और शनिवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार और शनिवार के दिन भूलकर भी कपड़े धोने से बचना चाहिए। गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का होता है, जो ज्ञान और समृद्धि के कारक हैं। कहते है इस दिन कपड़े धोने को मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और भाग्य भी साथ देना बंद कर देता है। वहीं, अगर बात शनिवार की करें तो यह दिन शनि देव को समर्पित होता है। शनि को कर्म का देवता माना जाता है और उनकी नाराजगी बहुत भारी पड़ सकती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कपड़े धोने से दुर्भाग्य और रुकावट आती हैं।

अमावस्या के दिन

ज्योतिषयों का कहना है कि, गुरुवार और शनिवार के अलावा, अमावस्या के दिन भी भूलकर भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। अमावस्या को पितरों का दिन माना गया है। यह तिथि तामसिक ऊर्जा से भरी होती है, जिसमें शुद्धि क्रियाएं जैसे कपड़े धोना, बाल काटना, नाखून काटना आदि करने की मनाही होती है।

यह भी पढ़ें-इस साल कब शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानिए कितने प्रकार की होती है यात्रा, नियम जानिए

इसलिए इस दिन भूलकर भी कपड़े धोने से बचना चाहिए अन्यथा पितृ दोष लगता है और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।

पूर्णिमा के दिन

मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन कपड़े धोने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन संबंधित कार्य भी पूरे नहीं होते है।

इन दिनों कपड़ा धोना माना जाता है शुभ

अगर आप दरिद्रता नहीं बल्कि धन और शांति प्राप्त करना चाहते हैं और माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहे इसके लिए हमेशा सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कपड़े धोने चाहिए। ये दिन कपड़े धोने के लिए शुभ माने जाते हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी