विश्वकर्मा पूजा पर भगवान को लगाएं इस चीजों का भोग (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

विश्वकर्मा पूजा पर भगवान को इन वस्तुओं का चढ़ाएं भोग, कारोबार में होगी तरक्की

Vishwakarma Puja Prasad:विश्वकर्मा पूजा पर पंचामृत, ताजे फल, मिठाइयां और नारियल आदि अर्पित करना बड़ा शुभ माना जाता है। इससे कार्य में सफलता, साधनों की सुरक्षा और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

सीमा कुमारी

Vishwakarma Puja Prasad: 17 सितंबर,बुधवार को विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर साल मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस संसार में जिस भी चीज का निर्माण हो रहा है।

वो भगवान विश्वकर्मा की कृपा से ही हो रहा है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। ये पर्व खासतौर पर कारखानों में मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को इस संसार का पहला शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर माना गया है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न करने के लिए शुद्ध मन, स्वच्छ वातावरण और पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान प्रसाद का विशेष महत्व होता है। भगवान को अर्पित करने के बाद इसे भक्तों में बांटना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते है विश्वकर्मा पूजा पर भगवान को किन चीजों का भोग लगाना शुभ होता है।

विश्वकर्मा पूजा पर भगवान को लगाएं इस चीजों का भोग

पंचामृत का भोग

भगवान विश्वकर्मा की पूजा में पंचामृत का भोग लगाना शुभ होता है। कहते हैं दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बना पंचामृत अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए सनातन धर्म में इस भोग का बड़ा महत्व है।

ताजे फल का भोग

भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न करने के लिए केले, नारियल, अनार, अमरूद और मौसमी फल आदि भोग के रूप में चढ़ा सकते है। ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है।

मिठाइयों का भोग

भगवान विश्वकर्मा को प्रसन्न करने के लिए ताजे फल का भोग लगाने के अलावा लड्डू, बूंदी या मोदक जैसी मिठाइयां भी चढ़ाई जा सकती है।

नारियल व सुपारी का भोग का भोग

भगवान विश्वकर्मा की पूजा में नारियल व सुपारी का भोग लगाना भी शुभ होता है। नारियल पवित्रता और सम्पन्नता का प्रतीक है। इसे पूजा के बाद प्रसाद के रूप में बांटना शुभ होता है।

पान व इलायची का भोग

पान के पत्ते और इलायची भी शुभ माने जाते हैं और पूजा के बाद प्रसाद स्वरूप वितरित किए जा सकते है। शास्त्रों के अनुसार, इन प्रसादों को अर्पित करने का महत्व यह है कि भगवान विश्वकर्मा कार्यक्षेत्र में उन्नति, साधनों की सुरक्षा और व्यापार में वृद्धि का आशीर्वाद देते है। श्रद्धापूर्वक प्रसाद अर्पित करने से कामकाज में बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

विश्वकर्मा पूजा पर पंचामृत, ताजे फल, मिठाइयां और नारियल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे कार्य में सफलता, साधनों की सुरक्षा और आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?

PM मोदी पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी दास गिरफ्तार; बाद में मिली जमानत

E20 ने कम की चीनी की मिठास? 10 साल में पहली बार विदेश से मंगवाई जा रही 10 लाख टन चीनी

ABVP-SFI Clash: कोलकाता में ABVP-SFI का टकराव, जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाहर झड़प में प्रतीक चिन्ह क्षतिग्रस्त

4 साल बाद मिला आयुषी को इंसाफ! ट्रॉली बैग हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला, माता-पिता को आजीवन कारावास