S नाम वालों का व्यक्तित्व (सौ. सोशल मीडिया)  
धर्म

S Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा

S Name Astrology: नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव और गुणों को दर्शाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उस व्यक्ति के व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में बताता है।

रीता राय सागर

S Naam Walo Ki Rashi: अंग्रेजी का 19वां लेटर S का अंकशास्त्र में 3 नंबर से संबंध होता है, यानी S नाम वाले जातकों के ऊपर गुरु ग्रह की कृपा बनी रहती है। गुरु सीखने, आगे बढ़ने, समझदारी और खुशमिजाजी का प्रतीक माना जाता है।

इनके पास किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी होता है। जहां से भी ज्ञान मिलता है, उसे अपना लेते हैं। एस नाम वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं और दिल के साफ होते हैं। गुस्सा इनका दुश्मन होता है, जो इन्हें सबकी नजर में बुरा बना देता है।

क्या खासियत है एस नाम वाले व्यक्ति की

  • बातूनी होना
  • क्रिएटिव होना
  • दूसरों को मोटिवेट करना
  • माहौल को खुशमिजाज और हल्का बनाना
  • खराब हालात में भी अच्छा ढूंढ लेना
  • गुड एनर्जी वाइब
  • अध्यात्म और एस नाम के जातक

S लिखने का घुमावदार शेप बताता है कि ये हर हालात में जल्दी से ढल जाते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार के बदलाव के लिए तैयार रहते हैं। बदलाव से डरते नहीं हैं। नई जगह और नए लोगों के साथ आसानी से फिट हो जाते हैं। इनका कनेक्शन थ्रोट चक्र यानी गले से होता है। इनमें गले से संबंधित जैसे, बोलने, लिखने, गाने या किसी भी तरह से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की ताकत होती है। जीवन में इनका मंत्रा होता है- खुशी और क्रिएटिविटी सिर्फ मजा नहीं, बल्कि एक दिव्य ताकत है, जो लोगों को जोड़ती है और आगे बढ़ाती है। ये मिलनसार और हंसमुख होते हैं और पार्टी का जमकर आनंद उठाते हैं।

कैसा होता है S नाम वालों का वैवाहिक जीवन

S अक्षर के जातक वैवाहिक जीवन में अपना वर्चस्व बनाये रखने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण मैरिड लाइफ में आपसी तालमेल की कमी होती है। महिलाओं की बात करें, तो इस नाम की महिलाओं में दांपत्य जीवन में प्रभावी रहने की भावना अधिक रहती है। विवाह के बाद इस लेटर की महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जबकि पुरुषों का जीवन विवाह के बाद अधिक सुखमय हो जाता है।

क्या कहती है S नाम वालों की लव लाइफ (S Name Love Life)

यह जिनसे प्यार करते हैं, उनसे बहुत अधिक लगाव रखते हैं और इसी कारण से ये थोड़े शंकालु हो जाते हैं। जिनका नाम इस लेटर से शुरू होता है, वह काफी मेहनती होते हैं अपनी मेहनत और लगन से धन, भौतिक सुख-सुविधा एवं मान-सम्मान हासिल करते हैं।

क्या है खामियां

  • तमाम अच्छाइयों के बावजूद एस नाम वालों में इनकी अत्याधिक एनर्जी ही इनके लिए मुश्किल पैदा करती है।
  • मल्टीटास्किंग की कोशिश करना
  • फोकस की कमी
  • किसी चीज से जल्दी बोर हो जाना
  • दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद का नुकसान करना

ये भी पढ़ें- Third Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी

एस नाम वालों के लिए कौन सा करियर है बेस्ट (S Name Career)

इस नाम के लोग क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन के फील्ड में अच्छा करते हैं। इनके लिए आइडियाज को दमदार तरीके से रखना आसान होता है। पॉजिटिव सोच, बात करने की कला, टीम को आगे बढ़ाना ये सब इनकी खासियत होती है।

  • राइइटिंग, मीडिया या जर्नलिज्म
  • परफॉर्मिंग आर्ट्स, म्यूजिक या एंटरटेनमेंट
  • टीचिंग या पब्लिक स्पीकिंग
  • मार्केटिंग या एडवर्टाइजिंग और
  • लीडरशिप या मैनेजमेंट

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक