प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया) 
धर्म

Money Growth Tips: पैसों की तंगी दूर करना चाहते हैं? बस इन बातों का कर लें पालन, फिर देखिए चमत्कार!

Money Growth Solution: अगर आप पैसों की कमी से परेशान हैं, तो कुछ आसान आदतें अपनाने से हालात सुधर सकते हैं। सही तरीके से पैसे संभालना और अच्छी सोच रखना आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है।

सीमा कुमारी

Paiso Ki Tangi Door Upay : कई लोगों की शिकायत रहती है कि कड़ी मेहनत के बावजूद भी उनके पास पैसा टिकता नहीं है और हर समय आर्थिक तंगी बनी रहती है। ऐसे में सिर्फ किस्मत को दोष देना सही नहीं होता, क्योंकि कई बार हमारी अपनी आदतें ही हमें आगे बढ़ने से रोकती हैं।

अगर बार-बार धन से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं, तो यह संकेत है कि अब अपनी कुछ आदतों को पहचानकर उन्हें बदलने का समय आ गया है।

मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं

बताया जाता है कि, इन बुरी आदतों के कारण मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और ऐसे व्यक्ति को अक्सर धन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

किन बुरी आदतों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है?

  • देर तक सोना

ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, जिस घर में लोग सुबह देर तक सोते हैं। ऐसे जातकों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और स्नान करने के बाद सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रहेंगी।

  • घर में गंदगी न करें

कहा जाता है मां लक्ष्मी ऐसे घरों में कभी वास नहीं करती हैं, जहां साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है और घर में गंदगी रहती हैं। इसलिए घर में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

  • जूठे बर्तन न रखें

कई लोगों की आदत होती है कि वह रात में खाने के बाद जूठे बर्तन रसोई में ही छोड़ देते हैं। इन आदत को धार्मिक दृष्टि से बिलकुल भी ठीक नहीं माना गया। ऐसा करने से साधक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए रसोई में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए।

  • सूर्यदेव को जल चढ़ाएं

रुके हुए धन को वापस पाने के लिए रोजाना सूर्यदेव को जल और गुड़हल का फूल अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय से जातक को धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे।

  • तुलसी की पूजा

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सुख, सौभाग्य और धन-संपन्नता के लिए तुलसी के पौधे पर रोजाना जल चढ़ाएं और तुलसी के नीचे घी का दीपक जलाएं। मान्यता है ऐसा करने से घर में धन की समस्या कभी नहीं होती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें