शिव जी(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, मनचाहा जीवन साथी मिलने के बनेंगे योग

Shiva Remedies For Marriage: महाशिवरात्रि के दिन किए गए विशेष उपायों से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बनते हैं।

सीमा कुमारी

Mahashivratri Remedies: महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है जो हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पूरे देशभर में भक्ति भाव से मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ तिथि पर महादेव के संग देवी पार्वती का विवाह हुआ था।

इसी कारण महाशिवरात्रि का पर्व अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। शिव जी की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय आर्थिक तंगी दूर करने और शादी में देरी जैसी समस्याओं को कम करने में कारगर होते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय

विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

अगर आप विवाह में किसी बाधा का सामना कर रहे हैं, तो इस समस्या को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा के दौरान भगवान शिव और मां पार्वती की परिक्रमा कर कलावा से उन्हें बांध दें। इसके बाद प्रभु से जल्द विवाह के लिए कामना करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद महादेव और मां पार्वती की पूजा करें। देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें अर्पित करें। इसके बाद भोग लगाएं। माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।

शुक्र होगा मजबूत

कुंडली में शुक्र कमजोर होने से विवाह में देरी का सामना करना पड़ता है, तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध घी या दही से महादेव का अभिषेक करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।

रिश्ते होंगे मजबूत

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए महाशिवरात्रि पर शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और पत्नी-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज