शिवलिंग(सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

महाशिवरात्रि की पूजा सामग्री की लिस्ट नोट कीजिए, कुछ छूट न जाए

Lord Shiva Puja Items: महाशिवरात्रि पूजा के लिए बिल्वपत्र, फल, दूध, दही, घी, फूल और धूप-दीप जरूरी हैं। सही सामग्री और विधि से पूजा करने पर व्रत का फल मिलता है।

सीमा कुमारी

Mahashivratri Puja Saman List: रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शिवभक्तों के लिए यह महापर्व किसी त्योहार से कम नहीं है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह का उत्सव मनाते हैं। इस खास मौके पर श्रद्धालु पूरी श्रद्धा भाव के साथ व्रत रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं।

महाशिवरात्रि का पर्व किसी वरदान से कम नहीं

ज्योतिषयों के अनुसार, कुंवारी कन्याओं के लिए महाशिवरात्रि का दिन किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि मनचाहे वर की कामना के लिए कुंवारी कन्याएं इस दिन व्रत रखते हैं। इस खास दिन पर चार प्रहर की पूजा का प्रवधान है। वहीं, देश के हर एक शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। कुछ लोग घर पर रहकर भी पूजा-अर्चना करते हैं। आप चाहें मंदिर जाएं या फिर घर पर रहकर ही पूजा करें लेकिन महाशिवरात्रि की पूजा के लिए सारी सामग्री आपके पास होनी जरूरी है।

महाशिवरात्रि पूजन में क्या-क्या सामान की होती है जरूरत

  • शिव-पार्वती की फोटो या फिर शिवलिंग
  • बेलपत्र
  • दीपक 5 या 11
  • नारियल (पानी वाला)
  • धतूरा
  • भांग
  • सिंदूर
  • भस्म
  • केसर
  • धूप
  • रक्षासूत्र
  • पीली सरसों
  • अरबा चावल
  • तिल
  • जौ
  • चंदन
  • कुमकुम
  • कपूर
  • घी
  • शक्कर
  • शहद
  • दूध और दही (पंचामृत और अभिषेक के अनुसार)
  • पान (कम से कम 15 पत्ते)
  • सुपारी
  • लौंग
  • इलायची
  • वस्त्र
  • 16 श्रृंगार सामग्री
  • आभूषण
  • फूल माला
  • शमीपत्र
  • आम का पल्लव
  • केला का पत्ता
  • पीला कपड़ा
  • जनेऊ
  • गुलाब जल
  • इत्र
  • अबीर
  • पंचमेवा
  • मिश्री
  • मिठाई
  • खीर
  • केला
  • आसन
  • गंगाजल
  • दान सामग्री
  • गाय का दूध
  • अक्षत
  • इत्र
  • पीतल की थाली-कटोरी
  • हवन सामग्री

रुद्राभिषेक पूजन सामग्री

वैसे तो रुद्राभिषेक कभी भी कराया जा सकता है लेकिन महाशिवरात्रि पर किया गया रुद्राभिषेक विशेष रूप से फलदायी साबित होता है। रुद्राभिषेक से ग्रहदोष शांत होते हैं और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

जिस द्रव्य से रुद्राभिषेक कराना है वो पर्याप्त मात्रा में आपके पास होना चाहिए। जैसे अगर दूध से करा रहे हैं तो कम से कम 3-4 लीटर दूध आपके पास होना चाहिए।

अगर गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करा रहे हैं तो भी इतना ही गन्ने का रस आपके पास होना चाहिए। इसके अलावा बेलपत्र, शुद्ध जल, घी, पान, सुपारी, कच्चा दूध, दही, शहद, गुलाब जल, नारियल, दीपक, बत्ती, अगर बत्ती, कपूर, शृंगी, धूप, मौली, भांग, मेवा, मिठाई और धतूरा इत्यादि सामान की जरूरत पड़ेगी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी