भगवान शिव और माँ पार्वती (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

महाशिवरात्रि की रात कर लें ये आसान उपाय, धन आगमन के बनेंगे योग, विवाह की अड़चनें होंगी दूर

Mahashivratri Ki Raat Kya Kare: महाशिवरात्रि की पावन रात किए गए सरल उपाय धन आगमन के योग बनाते हैं और विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर करने में सहायक माने जाते हैं। जानिए इस बारे में।

सीमा कुमारी

Mahashivratri 2026 Upay In Hindi: शिव भक्तों का महापर्व महाशिवरात्रि इस बार 15 फरवरी 2026 को मनाई जा रही है। यह हिंदू धर्म का एक बेहद पावन पर्व है, जिसे भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे खास माना जाता है। इस दिन शिवभक्त व्रत रखते हैं, पूरी रात जागरण करते हैं और चार प्रहर में भगवान शिव की पूजा -अर्चना करते हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह वह विशेष समय होता है जब आस्था, उम्मीद और आत्मविश्वास एक साथ मजबूत होते हैं। शिवभक्तों के लिए यह रात्रि जितनी आध्यात्मिक मानी जाती है, उतनी ही जीवन की व्यावहारिक समस्याओं से जुड़ी भी होती है।

ज्योतिष शास्त्र और शिव पुराण के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय शीघ्र फल देने वाले माने जाते हैं। खासतौर पर शमी के पत्तों का महत्व इस दिन कई गुना बढ़ जाता है।

महाशिवरात्रि पर शमी पत्र का क्या है आध्यात्मिक महत्व

शिव पुराण में शमी वृक्ष को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं की मानें तो, शमी के पत्तों को विजय, सुरक्षा और सकारात्मक शक्ति का प्रतीक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि, शमी के पत्तों को भगवान शिव की पूजा में शामिल करने से पूजा का फल और अधिक प्रभावशाली माना जाता है। यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर शमी से जुड़े उपाय पूरी श्रद्धा के साथ किए जाते हैं।JAANIYE

महाशिवरात्रि की रात शमी के पत्तों से करें ये महाउपाय

महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी का वृक्ष अत्यंत पवित्र होता है और इसके पत्ते शिव को अति प्रिय हैं। इस पावन रात में शमी के पत्तों से किए गए कुछ उपाय जीवन की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

  • आर्थिक रुकावटें दूर करने के लिए

महाशिवरात्रि की सुबह स्नान कर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जल, दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद 5 या 7 शमी पत्र अर्पित करें। इसके बाद 1 शमी पत्र घर लाकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलती है और भगवान शिव की कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती हैं।

  • शीघ्र विवाह के लिए

विवाह में आ रही बाधाओं से राहत के लिए महाशिवरात्रि की रात शिव-पार्वती की पूजा करें। पूजा के दौरान शिवलिंग पर 11 शमी पत्र अर्पित करें। मन में योग्य जीवनसाथी की प्रार्थना करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे विवाह से जुड़ी बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

  • कर्ज से मुक्ति के लिए

कर्ज से मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि की संध्या काल की पूजा में 5 शमी पत्र भगवान शिव को चढ़ाएं। इनमें से 2 पत्तियां लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे कर्ज से मुक्ति से राहत मिलती हैं।

  • करियर और व्यवसाय में सफलता के लिए

नौकरी और बिजनेस की रुकावटें दूर करने के लिए महाशिवरात्रि की रात शिवलिंग पर 21 शमी पत्र अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें। अगले दिन 1 शमी पत्र पर्स में रखें। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और नए अवसर मिलने लगते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा