भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

महाशिवरात्रि की रात अपनाएं ये महाउपाय, कुंडली के ग्रह दोष से लेकर पैसे की परेशानी होगी दूर

Maha Shivratri Upay:महाशिवरात्रि की रात विशेष होती है। अगर आप इस पावन रात कुछ आसान लेकिन अचूक उपाय अपनाएं, तो करियर में तरक्की और आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है।

सीमा कुमारी

Mahashivratri Night Rituals: शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि का पर्व हर साल श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। यह दिन आध्यात्मिक जागरण, साधना और आत्मचिंतन का विशेष अवसर माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस रात को 'महा-निशिता काल' कहा गया है, जिसमें किए गए छोटे से उपाय भी जीवन की बड़ी से बड़ी बाधा को दूर करने की शक्ति रखते हैं।

ज्योतिषयों का कहना है कि, अगर आप लंबे समय से करियर, कारोबार या अन्य किसी मुश्किलों से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि की रात यहां दिए गए 5 अचूक उपाय जरूर आजमाएं, जो इस प्रकार हैं -

महाशिवरात्रि की रात क्या उपाय करें?

  • शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि की रात किसी पुराने शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। अभिषेक करते समय "ॐ नमः शिवाय" का जप करें। शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है और कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता है।

  • शनि दोष से मुक्ति के लिए

कहते है शनि दोष से मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि की रात जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही शमी के पत्र चढ़ाने चाहिए। इससे शनि कृपा मिलती है और जीवन की मुश्किलों से छुटकारा मिलता है।

  • ग्रह दोष से राहत के लिए

ग्रह दोष से राहत के लिए महाशिवरात्रि की मध्यरात्रि शिव मंदिर में जाकर या बेल के पेड़ के नीचे 11 घी के दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष शांत होते हैं और अटके हुए काम बनने लगते हैं। अगर आप कर्ज से परेशान हैं, तो यह उपाय आपके लिए रामबाण सिद्ध हो सकता है।

  • सुख-समृद्धि के लिए

सभी कष्टों से छुटकारा पाने के लिए 21 या 108 बिल्व पत्र लें और उन पर सफेद चंदन से 'राम' लिखें। इन्हें माता पार्वती और भगवान शिव को एक-एक कर अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव बहुत खुश होते हैं और भक्त की झोली खुशियों से भर देते हैं।

  • कारोबार में फायदा

कारोबार में घाटा हो रहा हो रहा है, तो महाशिवरात्रि के दूसरे पहर की पूजा में शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गन्ने का रस लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इससे रुका हुआ धन वापस मिलता है और ऊंचाइयों के नए रास्ते खुलते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा