माता पार्वती और भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

भोलेनाथ की कृपा से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी, महाशिवरात्रि पर बस कर लें ये छोटे से काम!

Mahashivratri Par Manchaha Var Pane Ke Upay:महाशिवरात्रि का पर्व मनचाहा जीवनसाथी पाने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से शीघ्र विवाह और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद मिलता है।

सीमा कुमारी

Mahashivratri Remedies: शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का महापर्व महाशिवरात्रि इस बार 15 फरवरी को मनाया जा रहा हैं। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है और भगवान की कृपा पाने का उत्तम अवसर माना जाता है।

कहते हैं कि माता पार्वती ने शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी प्रकार, महाशिवरात्रि पर पूरे विधि-विधान से शिवलिंग की पूजा और उपवास रखने से मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए क्या उपाय करें?

  • केसर मिला दूध अर्पित करें

ज्योतिषयों के अनुसार, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध अर्पित करें। इस दौरान आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। फिर माता पार्वती को लाल चुनरी और चूड़ियां चढ़ाएं। मान्यता है कि, इस उपाय से मनचाहा वर पाने की कामना पूर्ण होती हैं।

  • ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करें

कहते है, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन आप उपवास रखें। जलाभिषेक के बाद ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करें। शिव और पार्वती की चालीसा का पाठ करें। इससे प्रेम जीवन सुखमय बनता है।

  • शहद और चंदन अर्पित करें

शिवलिंग पर शहद और चंदन अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करते हुए महादेव के 108 नामों का जाप कर लें। मान्यता है कि, इससे योग्य वर की प्राप्ति होती हैं।

  • कच्चा दूध से अभिषेक करें

महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर कच्चा दूध से अभिषेक करें। इसके बाद आप प्रभु के मंत्रों का जाप करें। यह रिश्तों में ऊर्जा लेकर आता है।

  • 21 बेलपत्र अर्पित करें

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र रखें। इस दौरान आप भांग, धतूरा और सफेद पुष्प भी प्रभु को अर्पित करें। इससे प्रेम विवाह की कामना पूर्ण होती हैं।

  • शहद और चंदन अर्पित करें

शिवलिंग पर शहद और चंदन अर्पित करें। इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करते हुए महादेव के 108 नामों का जाप कर लें। मान्यता है कि, इससे योग्य वर की प्राप्ति होती हैं।

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - शाम 06:39 से 09:45 रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय -शाम 09:45 से 12:52 रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - सुबह 12:52 से 03:59 रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - सुबह 03:59 से 07:06 निशिता काल पूजा समय - सुबह 12:28 से 01:17

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट