माघ पूर्णिमा (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

किस्मत बदल देगी माघ पूर्णिमा! बस 1 फरवरी को कर लें ये 3 छोटे काम, बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

Magh Purnima : मान्यता है कि माघ पूर्णिमा को किए गए ये 3 छोटे-छोटे उपाय जीवन में धन, सुख और समृद्धि ला सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं और किस्मत के बंद द्वार खुल जाते हैं।

सीमा कुमारी

Magh Purnima Kab Hai 2026: 1 फरवरी 2026 को माघ महीने की माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। सनातन धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस पवित्र तिथि पर देवतागण स्वर्ग से धरती पर आते हैं और प्रयागराज के पावन संगम में स्नान करते है।

यह शुभ एवं पावन तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए समर्पित है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करने से जीवन में धन, सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है।

इसके साथ ही, इस दिन पितरों का तर्पण करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। आइए जानतें है, स्नान दान का शुभ समय और सरल उपाय-

माघ पूर्णिमा 2026 डेट और शुभ मुहूर्त

ज्योतिष गणना के अनुसार, पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा का पर्व 01 फरवरी को मनाया जाएगा। माघ पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत- 01 फरवरी को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर माघ पूर्णिमा की तिथि का समापन- 02 फरवरी को देर रात 03 बजकर 38 मिनट पर।

माघ पूर्णिमा का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट पर अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट पर गोधूलि मुहूर्त- शाम 05 बजकर 58 मिनट से 06 बजकर 24 मिनट पर विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट पर

माघ पूर्णिमा के दिन करें उपाय

आर्थिक तंगी होगी दूर

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को पीले कपड़े में हल्दी की 7 गांठें बांधकर अर्पित करें। कुछ समय के बाद इसे तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

घर में लक्ष्मी के आगमन के लिए माघ पूर्णिमा की शाम को तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद पौधे की 7 या 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

सूर्य देव को दें अर्घ्य

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद लोटे में जल, लाल चंदन और लाल फूल डालकर सूर्य देव को विधिपूर्वक को अर्घ्य दें। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और कारोबार में सफलता मिलती है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब