मां दुर्गा  (सौ.जैमिनी)
धर्म

Maa Durga: 20 अगस्त को सावन दुर्गाष्टमी, मां दुर्गा को चढ़ाएं ये 3 चीजें, जानें किस चीज से मिलता है कौन-सा फल

Sawan Durgashtami 2026: 20 अगस्त को सावन दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन मां दुर्गा को 3 खास चीजें अर्पित करने से अलग-अलग शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है।

सीमा कुमारी

Maa Durga Ki Kripa Pane Ke Upay : 20 अगस्त, गुरुवार को सावन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत करने और मां भगवती की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूरी होती है।

वही, ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन माता दुर्गा को कुछ चीजें चढ़ाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि सावन मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को क्या-क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए?

मां दुर्गा को चढ़ाएं ये चीजें

श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं

ज्योतिषयों के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। इसके साथ ही 16 श्रृंगार की सामग्री (सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, आलता आदि) अर्पित करें। ऐसा करने से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।

कमल या गुड़हल के फूल अर्पित करें

सावन दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए लाल गुड़हल या कमल के फूल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में धन का आगमन होता है।

खीर का भोग लगाएं

सावन की दुर्गाष्टमी के दिन मां भगवती को चावल की खीर का भोग लगाएं। खीर चढ़ाने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।

मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप करें

1. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॥

2. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै

3. सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तु ते ॥

4. ॐ जयन्ती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥

5. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥"

मासिक दुर्गाष्टमी पर कौन- सा उपाय करें?

  • पारिवारिक समस्या के लिए उपाय

परिवारिक समस्या जैसे वाद-विवाद या कलह-क्लेश को दूर करने के लिए दुर्गाष्टमी पर माता रानी को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और 'सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्य त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।' मंत्र का 11 बार जप करें ।

  • कर्ज मुक्ति उपाय

कर्ज,ऋण या आर्थिक समस्या के निवारण के लिए मासिक दुर्गाष्टमी पर पूजा के दौरान पांच सफेद कौड़ी को एक लाल रंग के कपड़े में लपेटकर देवी को अर्पित करें। पूजा के बाद इसे धन वाले स्थान पर रख दें।

  • व्यापार में लाभ के लिए उपाय

बिजनेस में मुनाफा नहीं हो रहा या किसी कारण व्यापार ठप पड़ गया है तो, मासिक दुर्गाष्टमी पर स्नानादि के बाद विधि-विधान से माता की पूजा करें। एकाक्षी नारियल लेकर उसे 7 बार कलावे से लपेटे और देवी को अर्पित कर दें. इसके बाद देवी के सामने हाथ जोड़कर अपने करियर या व्यापार को लेकर कामना करें।

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान