Durgashtami: 20 अगस्त को सावन दुर्गाष्टमी, इन 5 बातों से नाराज हो सकती हैं मां दुर्गा, जानें क्या करने से बचें

Maa Durga Puja : 20 अगस्त को सावन दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि इनसे देवी नाराज हो सकती हैं। जानें वे 5 बातें।
Durgashtami Par Kya Na Kare
मां दुर्गा (सौ.AI)
Updated on

Durgashtami Par Kya Na Kare : आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत हर महीने रखा जाता हैं। इस बार सावन महीने की मासिक दुर्गाष्टमी 20 अगस्त को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा के साथ भगवान शिव का भी आशीर्वाद मिलता है साथ ही, घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता हैं। अगर आप भी व्रत रखने वाले हैं, तो पूजा से जुड़े कुछ जरूरी नियम जरूर जान लें। आइए जानते हैं, इस दिन किन कार्यों को करने से परहेज करना चाहिए।

कब है मासिक दुर्गाष्टमी 2026?

पंचांग के अनुसार ,सावन शुक्ल अष्टमी तिथि की शुरुआत 19 अगस्त 2026 को शाम के समय 07:19 बजे होगी और तिथि का समापन 20 अगस्त 2026 की रात 09:18 बजे होगा। इस तरह उदयातिथि में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 20 अगस्त 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए ?

  • काले वस्त्र पहनने से करे परहेज

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन काले रंग वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि, शक्ति की पूजा के दौरान काले या बेहद गहरे रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता हैं। बताया गया है कि, पूजन के समय लाल, पीले या गुलाबी रंग के शुभ वस्त्र धारण करना फलदायी माना जाता हैं।

  • महिलाओं का अपमान न करें

शास्त्रों में कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवी-देवताओं का वास होता हैं। इस दिन किसी भी महिला, बुजुर्ग या कन्या से अपशब्द न बोलें और न ही उनका अनादर करें।

  • तामसिक भोजन से करें परहेज

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन काले रंग वस्त्र पहनने के अलावा, इस दिन घर में प्याज, लहसुन, मांस अथवा मदिरा का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अगर व्रत नहीं भी रख रहे हैं, तो भी सात्विक आहार ही ग्रहण करना चाहिए।

  • दिन में सोने से बचें

व्रत रखने वाले लोगों को दोपहर में सोने से बचना चाहिए। इस समय को मां दुर्गा के मंत्र जाप, नाम स्मरण या भजन-कीर्तन में लगाना चाहिए।

  • वाद विवाद और झगड़े से बचें

शास्त्रों के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन क्रोध करने या किसी से झगड़ा करने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता हैं।

Durgashtami Par Kya Na Kare
कजरी तीज पर चुपचाप कर लें ये 3 उपाय, वैवाहिक जीवन की परेशानियां होंगी दूर! मनचाहे जीवनसाथी की भी है मान्यता
Navbharat Live
navbharatlive.com