घर में इन 5 पवित्र मूर्तियों का रखना बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

घर में आज ही लाकर रखें ये 5 मूर्तियां, पलट जाएगी किस्मत, माता लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी तिजोरी

Vastu Tips:वास्तुशास्त्र में घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने और वास्तुदोष को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। अगर वास्तु के अनुसार, घर में कुछ चीजों को लाकर रखते है इससे किस्मत चमक सकती है।

सीमा कुमारी

Vastu Tips For Home: वास्तुशास्त्र में घर में मौजूद हर एक कोने और वस्तु का खास महत्व होता है। साथ ही, इससे जुड़े महत्वपूर्ण नियम और उपाय भी बताए गए हैं। जिनका ध्यान रखने से वास्तुदोष दूर हो सकता है और जातक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अक्सर लोग घर सजाने के लिए शोपीस तो लाते ही हैं, लेकिन यदि कुछ खास शुभ प्रतीक या मूर्तियां वास्तु अनुसार घर में रखी जाएं, तो भाग्य का साथ मिलने लगता है और आर्थिक कठिनाइयां भी दूर होती हैं।

घर में इन 5 पवित्र मूर्तियों का रखना बड़ा शुभ

  • कछुए की मूर्ति

वास्तु एवं ज्योतिष विशेषज्ञ बताते है कि, घर में कछुए की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता हैं। कहते है कछुआ भगवान विष्णु का एक स्वरूप है और इसे लाने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा भी होती है। अगर आप अपने घर में सुख समृद्धि व खुशहाली चाहते है तो एक कछुए की मूर्ति घर के ड्राइंग रूम में पूर्व या उत्तर दिशा में जरुर रखें। एक चीज का ध्यान रहे, कछुआ घर के अंदर की ओर मुख किए हो। कहा जाता है की ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और धन संचय में वृद्धि होती है।

  • हाथी की मूर्ति

कहा जाता है कि, वास्तुदोष दूर करने के लिए हाथी की मूर्ति घर में रखना भी बड़ा शुभ होता है हाथी को शक्ति, वैभव और समृद्धि का प्रतीक माना जाता हैं। वास्तु और ज्योतिष दोनों में ही घर में हाथी की मूर्ति रखना शुभ बताया गया हैं। चांदी का हाथी शयनकक्ष में रखने से राहु से जुड़े दोष कम होते हैं। ठोस हाथी घर में रखने से गृह क्लेश दूर होते हैं और परिवार में स्थिरता आती हैं।

  • ऊंट की मूर्ति

वास्तुशास्त्र में घर में ऊंट की मूर्ति लाकर रखना भी बहुत शुभ माना गया है। वहीं, फेंगशुई में भी इसका खास महत्व है। मान्यता है कि घर में ऊंट की मूर्ति रखने से सुख, सौभाग्य और तरक्की प्राप्त होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, मूर्ति को घर में ड्राइंग रूम में रखना चाहिए। इसके लिए उत्तर पश्चिम दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों को करियर में तरक्की प्राप्त हो सकती है और नौकरी या व्यवसाय में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं।

  • हंस का जोड़ा

वास्तुशास्त्र में हंस के जोड़े की मूर्ति घर में रखना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और पति-पत्नी के बीच का प्रेम बढ़ता है। इसके लिए हंस के जोड़े को बेडरूम में रखा जा सकता है। इसके अलावा, इसे गेस्ट हाउस में हंस का जोड़ा रखना भी अच्छा माना गया है। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

  •  गाय की मूर्ति

वास्तु के अनुसार, घर में गाय की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना गया है। इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। साथ ही, जातक की किस्मत पलट सकती है। मान्यता है कि संतान प्राप्ति के लिए घर में पीतल से निर्मित गाय की मूर्ति रखनी चाहिए।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी