Aaj ka Panchang 7 May 2026 : आज के वैदिक पंचांग में ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सूर्योदय के समय रहेगी, जो करीबन 10 बजकर 13 मिनट सुबह तक रहेगी अर्थात् उदयातिथि (सूर्योदय के पश्चात शुरू होने वाली तिथि) के अनुसार, पंचमी तिथि पूरे दिन मान रहेगी। सनातन धर्म में इस दिन का महत्व इसलिए भी विशेष है, क्योंकि अभिजित मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों का संयोग एक साथ बन रहा है, जो किसी भी नवीन कार्य को शुरु करने के लिए उत्तम है।
पंचांग में दिए गए विवरण के अनुसार, कृष्ण पक्ष की पंचमी 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगी और इसके पश्चात षष्ठी शुरू होगी। पूर्व आषाढ़ नक्षत्र शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा, उसके उपरांत उत्तर आषाढ़ नक्षत्र शुरू हो जाएगा। योग साध्य व करण तैतिल रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का जोड़ा संयोग है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है- अभिजीत शब्द का शाब्दिक अर्थ विजेता का समय होता है। यह वह समय होता है, जिसमें किए गए किसी भी कार्य के सफल होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। यह मुहूर्त शुभ एवं फलदायक माना जाता है। इस शुभ मुहूर्त में आप नए कार्य, यात्रा, महत्वपूर्ण फैसले या कथा व पूजा-पाठ कर सकते है।
जहां एक ओर कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, तो इसके साथ ही दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक राहु काल का भी प्रकोप बना रहेगा। इस समय किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
ज्योतिष विज्ञान के जानकारों के अनुसार राहु काल या अन्य अशुभ समय के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए।