मां जगद्धात्री  (सोर्स- सोशल मीडिया)
धर्म

Jagaddhatri Puja 2026: 18 नवंबर को होगी मां जगद्धात्री की आराधना; जानें शुभ तिथि, पूजा विधि और स्वरूप

Jagaddhatri Puja Rituals: जगद्धात्री पूजा 2026 कब है? जानें 18 नवंबर को मनाए जाने वाले इस पर्व की नवमी तिथि, पूजा विधि, मां जगद्धात्री का स्वरूप और देश के किन राज्यों में मनाया जाता है यह त्योहार-

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 18 नवंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी जगद्धात्री पूजा।

  • कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को होती है मां जगद्धात्री की आराधना।

  • पश्चिम बंगाल में सबसे भव्य रूप से मनाया जाता है यह पर्व।

  • बिहार के मधुबनी, ओडिशा और त्रिपुरा में भी मनाया जाता है यह त्योहार।

  • सिंह पर सवार मां जगद्धात्री की चार भुजाएं हैं, जिनमें शंख, चक्र, धनुष और बाण सुशोभित हैं

Jagaddhatri Puja 2026 Date In West Bengal: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मां जगद्धात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां जगद्धात्री को देवी दुर्गा का ही एक स्वरूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां पूरे संसार का पालन-पोषण और उसकी रक्षा करती हैं। इसी कारण उन्हें जगद्धात्री यानी जगत का धारण और पालन करने वाली देवी कहा जाता है।

जगद्धात्री पूजा का पर्व मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा ओडिशा, त्रिपुरा और बिहार के मधुबनी सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में भी इस पर्व की विशेष मान्यता है। पश्चिम बंगाल के चंदननगर और कृष्णानगर में इस अवसर पर भव्य पंडाल, आकर्षक प्रतिमाएं और रंग-बिरंगी रोशनी देखने को मिलती है।

कब है जगद्धात्री पूजा 2026?

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में जगद्धात्री पूजा 18 नवंबर, बुधवार को मनाई जाएगी। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।

  • जगद्धात्री पूजा: बुधवार, 18 नवंबर 2026

  • नवमी तिथि प्रारंभ: 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से

  • नवमी तिथि समाप्त: 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवमी तिथि पर मां जगद्धात्री की विधि-विधान से पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

बिहार, ओडिशा और त्रिपुरा में भी होती है मां की आराधना

वैसे तो जगद्धात्री पूजा का सबसे बड़ा आयोजन पश्चिम बंगाल में होता है, लेकिन इसकी धार्मिक परंपरा दूसरे राज्यों में भी देखने को मिलती है। बिहार के मधुबनी, ओडिशा और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में श्रद्धालु मां जगद्धात्री की पूजा करते हैं।

इन क्षेत्रों में स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा और धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

मां जगद्धात्री का स्वरूप

मां जगद्धात्री का स्वरूप बेहद शांत, सौम्य और शक्तिशाली माना जाता है। धार्मिक चित्रों और प्रतिमाओं में उन्हें लाल वस्त्र धारण किए हुए सिंह पर सवार दिखाया जाता है। मां की चार भुजाएं हैं, जिनमें वे शंख, चक्र, धनुष और बाण धारण करती हैं। उनके तीन नेत्र भी हैं।

मां का यह स्वरूप शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। उनकी प्रतिमा में सिंह के पैरों के नीचे एक हाथी भी दिखाई देता है, जिसे करिन्द्रासुर कहा जाता है।

मां जगद्धात्री के स्वरूप में छिपा है अहंकार के नाश का संदेश

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां जगद्धात्री के सिंह के पैरों के नीचे दिखाई देने वाला हाथी अहंकार और घमंड का प्रतीक है। इसे करिन्द्रासुर के रूप में दर्शाया जाता है। मां का यह स्वरूप संदेश देता है कि अहंकार और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में सत्य और शक्ति की ही विजय होती है।

कैसे करें मां जगद्धात्री की पूजा

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें।

  • पूजा स्थल को साफ करके मां जगद्धात्री की प्रतिमा स्थापित करें।

  • मां को लाल फूल, माला, चंदन, कुमकुम और अक्षत अर्पित करें।

  • धूप और दीप जलाकर मां का ध्यान करें।

  • फल, मिठाई और अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगाएं।

  • मां के मंत्रों का जाप करें और दुर्गा चालीसा या स्तुति का पाठ करें।

  • अंत में मां की आरती करें और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करें।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी