गणेश चतुर्थी (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

गणेश चतुर्थी की पूजा में चढ़ाएं विघ्नहर्ता को अतिप्रिय ये फूल, होगा भाग्योदय

Lord Ganesha : देवी-देवताओं की पूजा फूलों के बिना अधूरी है। फूलों की सुगंध से जहां वातावरण सुशोभित होता है। वहीं, भगवान भी प्रसन्न होते हैं। वैसे हर देवी-देवता का एक पसंदीदा फूल होता है।

सीमा कुमारी

Lord Ganesh Favourite Flower : 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी का पर्व इस साल 27 अगस्त से शुरू हो रहा हैं। देशभर में इसकी तैयारियां भी शुरु हो गई। यह पर्व भगवान गणेश के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। आपको बता दें,देशभर में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश चतुर्थी के त्योहार की शुरुआत होती है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है।

गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में गणेश जी विराजमान करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन करते है। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा फूलों के बिना अधूरी है। फूलों की सुगंध से जहां वातावरण सुशोभित होता है।

वहीं, भगवान भी प्रसन्न होते हैं। वैसे हर देवी-देवता का एक पसंदीदा फूल होता है। अगर उस पुष्प से उनकी पूजा की जाए तो भगवान अधिक प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए गणेश चतुर्थी से पहले जानिए आप किन फूलों से विघ्नहर्ता की पूजा कर कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये फूल

पारिजात के फूल

गणेश चतुर्थी की पूजा के दौरान गणपति बप्पा को पारिजात के फूल चढ़ाने चाहिए। मान्यता के अनुसार, इस फूल को अर्पित करने से साधक को संतान से जुड़ी समस्या से मुक्ति मिलती है और प्रभु प्रसन्न होते हैं।

गेंदा के फूल

अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी की पूजा थाली में गेंदा के फूल शामिल करें। इससे साधक को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

गुड़हल का फूल

माना जाता है कि गणपति बप्पा को गुड़हल का फूल प्रिय है। इस फूल को अर्पित करने से प्रभु प्रसन्न होकर साधक की सभी मुरादें पूरी करते हैं।

ये भी पढ़े-

कुंद फूल

गणेश चतुर्थी पर कुंद फूल विघ्नहर्ता को अर्पित करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

अपराजिता फूल

अपराजिता का फूल शनि को बहुत प्रिय है। यह पुष्प गणेश जी को भी अत्यंत प्रिय है। इस फूल से लंबोदर की पूजा करने से विवाद में आ रही बाधा दूर हो जाती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान