गुड़हल में नहीं आ रहे हैं फूल, बाथरूम में रखे इस सफेद पाउडर करें छिड़काव, भर जाएगा फूलों से पौधा

अगर आपके घर में रखे गुड़हल के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं और पौधा मुरझा रहा है तो आपको एक शानदार टिप्स बताने जा रहे है। इस ट्रिक की मदद से आपके घर में रखा गुड़हल का पौधा फूलों से भर उठेगा।
गुड़हल में नहीं आ रहे हैं फूल, बाथरूम में रखे इस सफेद पाउडर करें छिड़काव, भर जाएगा फूलों से पौधा
गुड़हल के पौधे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

हरे भरे पौधे और रंग बिरंगे फूल हर किसी को पसंद आते है। आजकल घर के आंगन के साथ साथ बालकनी में भी लोग फूलों वाले पौधे लगाने लगे है। घर आंगन को महकाने वाले और फूलों से भरे पौधों की जब बात होती है तो गुड़हल का पौधा का जिक्र जरूर होता है।

लेकिन कुछ लोग शिकायत करते हैं कि गर्मियों में धूप की वजह से गुड़हल का पौधा झुलस जाता है और इसकी खूबसूरती खत्म हो जाती है। कुछ लोग गुड़हल के पौधे में फूल न आने से भी परेशान रहते है।

अगर आपके घर में रखे गुड़हल के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं और पौधा मुरझा रहा है तो आपको एक शानदार टिप्स बताने जा रहे है। इस ट्रिक की मदद से आपके घर में रखा गुड़हल का पौधा फूलों से भर उठेगा। आइए जानते है इन टिप्स के बारे में।

इस टिप्स को अपनाने से गुड़हल के पौधे में आएंगे ढेर सारे फूल

अगर घर में रखा हुए गुड़हल फूल नहीं दे रहा है और इसकी खूबसूरती कम हो गई है तो आपको समझ जाना चाहिए कि इसके पौधे में कीड़े लग गए है। कीड़े लगने के बाद गुड़हल का पौधा कमजोर होकर सूखने लगता है।

इन कीड़ों की वजह से उसकी ग्रोथ रुक जाती है और उसके ऊपर फूल भी आने बंद हो जाते है। ऐसे में आपको बाथरूम में रखे सफेद पाउडर यानी डिटर्जेंट की जरूरत पड़ेगी। आपको कुछ खास नहीं करना है, बस एक स्प्रे बोतल में थोड़ा सा डिटर्जेंट डालिए और पानी मिलाकर घोल तैयार कर लीजिए।

अब इसे पौधे में स्प्रे कर दीजिए। आपको इस बात का ख्याल रखना है कि डिटरजेंट मिले पानी का स्प्रे वहीं करना है जहां आपको कीड़े लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका पानी गमले की मिट्टी में नहीं जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-गर्मी का मौसमी फल जामुन ज़रूर खाएं, इसके फ़ायदे जानकर हैरान हो जाएंगे, एक्सपर्ट्स की राय जानिए 

कैसे करें गुड़हल के पौधे की देखभाल

  • गुड़हल के पौधे को पर्याप्त धूप पानी और पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
  • गुड़हल के पौधे को कम से कम पांच से छह घंटे की धूप की जरूरत होती है।
  • इसको नियमित रूप से थोड़ा थोड़ा पानी देना चाहिए।
  • गुड़हल के पौधे को ज्यादा पानी देने से बचें, ऐसा करने पर पौधा खराब हो जाता है।
  • गुड़हल के पौधे की समय समय पर छंटाई करना जरूरी है, ऐसा करने पर पौधे की ग्रोथ बनी रहती है।
  • गुड़हल के पौधे की मिट्टी को हमेशा नम रखना चाहिए। इसकी मिट्टी ज्यादा नहीं लेकिन हल्की गीली रहनी चाहिए।
  • गुड़हल के पौधे को समय समय पर खाद डालते रहना चाहिए
  • पानी सही से न निकले तो पौधा खराब हो जाता है इसलिए पौधे में पानी निकलने की अच्छी जगह होनी चाहिए
Navbharat Live
navbharatlive.com