बिल्ली का घर में आना है अच्छा। (सौ. Freepik)  
धर्म

वास्तु शास्त्र में बिल्ली का महत्व: घर में बिल्ली के आने और बच्चों के जन्म का क्या होता है संकेत?

Cat Meaning: जानवरों का विशेष स्थान धर्म में है। इन्हीं में से एक है घर में बिल्ली का आना। आमतौर पर लोग इसे एक सामान्य प्राकृतिक घटना मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका गहरा अर्थ छुपा हुआ है।

सिमरन सिंह

Coming of Cat in the House: भारतीय परंपराओं और मान्यताओं में जानवरों का विशेष स्थान रहा है। इन्हीं में से एक है घर में बिल्ली का आना। आमतौर पर लोग इसे एक सामान्य प्राकृतिक घटना मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका गहरा अर्थ बताया गया है। कहा जाता है कि बिल्ली का आगमन और उसके बच्चों का जन्म किसी भी परिवार के भाग्य को संवार भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।

घर में बिल्ली आने का क्या होता है संकेत?

वास्तुविदों के अनुसार, घर में बिल्ली का प्रवेश बेहद खास संदेश देता है। यदि सुनहरे रंग की बिल्ली आपके घर में आती है, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी बिल्ली के आगमन से परिवार के भाग्य खुलने लगते हैं और तरक्की के नए रास्ते बनते हैं। वहीं, भूरी रंग की बिल्ली घर में खुशहाली और अचानक धन लाभ का योग लेकर आती है। माना जाता है कि अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं और सौभाग्य बढ़ने लगता है।

घर में बिल्ली द्वारा बच्चों का जन्म देना

वास्तु शास्त्र में बिल्ली द्वारा घर में बच्चों को जन्म देना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि बिल्ली आपके घर में आकर बच्चे देती है, तो बच्चों के जन्म के 90 दिनों के भीतर घर में उन्नति और समृद्धि बढ़ने लगती है। बिल्ली के नन्हे बच्चों के रहते हुए घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियाँ स्वतः दूर हो जाती हैं। जब तक ये बच्चे घर में रहते हैं, परिवार पर खुशियों की वर्षा होती रहती है।

बिल्ली का रोना देता है चेतावनी

लोक मान्यताओं के अनुसार, यदि कोई बिल्ली अचानक घर में आकर रोने लगे, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह किसी अप्रिय घटना या बुरी खबर की ओर इशारा करता है। ऐसे समय में घबराने के बजाय हनुमान जी का जाप करने और मंगलवार के दिन मंदिर में प्रसाद चढ़ाने की सलाह दी जाती है, जिससे नकारात्मकता दूर होती है।

क्या घर में बिल्ली को पालना शुभ है?

वास्तुविदों का कहना है कि बिल्ली का घर में आना शुभ हो सकता है, लेकिन उसे स्थायी रूप से पालतू बनाकर रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिससे धन हानि, मानसिक तनाव और सेहत संबंधी समस्याएँ उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए बिल्ली के आगमन को शुभ संकेत माना जाता है, पर उसे हमेशा घर में रखना वास्तु के अनुसार उचित नहीं है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप