क्या नवरात्रि महापर्व में गृह प्रवेश करना शुभ होता है (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

नवरात्रि में गृह प्रवेश होता है अतिशुभ, लेकिन इस साल क्यों है मनाही, जानिए इसकी वजह

Navratri griha pravesh: नवरात्रि का पर्व अत्यंत शुभ माना गया है। इन दिनों में शुभ व मांगलिक कार्य किए जाते हैं। नवरात्रि में लोग गृह प्रवेश भी करते हैं। जानिए गृह प्रवेश से जुड़े जरूरी वास्तु नियम।

सीमा कुमारी

Griha Pravesh Muhurat During Navratri 2025: शक्ति और साधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि हर साल की तरह इस बार भी पूरे देश में आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। यही कारण है कि बहुत से लोग एक नई शुरुआत के लिए और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य करने की योजना बनाते हैं।

ज्योतिष एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के पावन पर्व पर गृह प्रवेश करने से घर में मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है और सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं कि इस बार शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ है या नहीं।

क्या नवरात्रि महापर्व में गृह प्रवेश करना शुभ होता है

ज्योतिषयों के अनुसार, आम तौर पर नवरात्रि के नौ दिनों को 'सिद्ध मुहूर्त' माना जाता है, यानी यह समय इतना पवित्र है कि कई नए कार्यों की शुरुआत के लिए विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। मान्यता है कि इन दिनों में सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है, इसलिए इस दौरान गृह प्रवेश करने से घर में देवी का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसलिए नवरात्रि महापर्व में गृह प्रवेश करना शुभ माना जाता है।

क्या इस साल शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश कर सकते हैं

आपको बता दें, ज्योतिष एवं धार्मिक दृष्टि से 'इस' वर्ष शारदीय नवरात्रि चातुर्मास के दौरान पड़ रही है, और शास्त्रों में चातुर्मास के समय गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं जाता है। इसलिए इस बार नवरात्रि में गृह प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देखते समय चातुर्मास जैसे अशुभ योगों का विशेष ध्यान रखा जाता है।

चातुर्मास वह चार महीने की अवधि है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश करना वर्जित होता है।

ज्योतिष बताते हैं कि, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। यह समय नए घर की खरीदारी करने, अनुबंध करने या घर के लिए सामान खरीदने के लिए अत्यंत शुभ है।

आप चाहें तो अपने नए घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ रखवा सकते हैं। गृह प्रवेश के लिए अगला शुभ मुहूर्त नवंबर 2025 में देवउठनी एकादशी के बाद ही उपलब्ध होगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला