भगवान हनुमान (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा के पाठ से इन लोगों का हो जाएगा बेड़ा पार! जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Hanuman Chalisa For Success: हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से जीवन के कई कष्ट, भय और बाधाएं दूर होने की मान्यता है। जानिए किन लोगों के लिए हनुमान चालीसा का नियमित पाठ लाभकारी माना जाता है।

सीमा कुमारी

Hanuman Chalisa Ke Fayde: हनुमान चालीसा हिंदू धर्म के सबसे प्रभावशाली और चमत्कारी स्तोत्रों में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ इसका नियमित पाठ करने से व्यक्ति को भगवान हनुमान की विशेष कृपा बरसती है।

वैसे तो कोई भी व्यक्ति अपनी श्रद्धा के अनुसार हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका नियमित पाठ विशेष रूप से फलदायक बताया गया है।

जिन लोगों पर शनि दोष, शनि की महादशा, साढ़ेसाती अथवा ढैय्या का प्रभाव

ज्योतिषयों के अनुसार, जिन लोगों पर शनि दोष, शनि की महादशा, साढ़ेसाती अथवा ढैय्या का प्रभाव चल रहा हो, जो मानसिक तनाव, भय, चिंता या बार-बार आने वाली बाधाओं से परेशान हों, उन्हें मंगलवार और शनिवार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए।

ऐसा करने से जीवन की कई परेशानियों में राहत मिलने की मान्यता है। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा के लाभ और इससे जुड़े जरूरी नियम।

जानिए हनुमान चालीसा के पाठ करने के लाभ और नियम

  • मंगलवार की सुबह स्नान के बाद भगवान हनुमान की पूजा करके श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
  • पाठ करते समय स्वच्छ वस्त्र धारण करें और साफ आसन पर बैठकर एकाग्र मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे पाठ का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
  • यदि संभव हो तो हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें। इससे पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। हनुमान चालीसा के पाठ से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या अन्य शनि दोष के अशुभ प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है।
  • इस पाठ से घर और जीवन में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है तथा सकारात्मक वातावरण बनता है।
  • हनुमान चालीसा के पाठ से व्यक्ति के भीतर हिम्मत, ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह