Hanuman Chalisa Benefits in Hindi: फ्लाईदुबई की उड़ान में जानलेवा संकट का सामना करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इस दौरान स्मित मच्छार ने इस भयावह घटना से जुड़े अपने अनुभव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा किया।
स्मित ने कहा कि जब वह मुश्किल में होते हैं, तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और विमान संकट के दौरान भी वह हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने बेटे के साथ भी हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।
फिलहाल कैप्टन स्मित मच्छार विमान में हुए हमले के बाद गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में है, जहां वे इलाजरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी हिम्मत, धैर्य और सूझबूझ की सराहना की।
हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को साहस, शक्ति, भक्ति और संकट से रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। इसी वजह से संकट की घड़ी में हनुमान चालीसा का पाठ विशेष रूप से किया जाता है। जब व्यक्ति भय, चिंता या किसी मुश्किल परिस्थिति से गुजर रहा हो, तब हनुमान चालीसा उसे हिम्मत देता है।
धार्मिक आस्था के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ मन में भगवान के प्रति विश्वास और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। हनुमान चालीसा संकट की घड़ी में मानसिक संबल देता है।
हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित 40 चौपाइयों का स्तुति पाठ है। इसमें भगवान हनुमान के पराक्रम, भक्ति, बुद्धि, शक्ति और श्रीराम के प्रति उनके समर्पण का वर्णन मिलता है।
हनुमान जी को ऐसे देवता के रूप में देखा जाता है, जो भक्तों को भय से बाहर निकलने, साहस बनाए रखने और मुश्किल परिस्थितियों में विश्वास रखने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए कई घरों में हनुमान चालीसा का पाठ रोजाना या विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को किया जाता है।
हनुमान जी का स्मरण व्यक्ति के भीतर साहस और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाता है। संकट के समय हनुमान चालीसा का पाठ इसी विश्वास के साथ किया जाता है कि भक्त को मुश्किल परिस्थिति का सामना करने की शक्ति मिले।
मुश्किल समय में बार-बार एक ही पाठ या मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का ध्यान एकाग्रचित होता है। हनुमान चालीसा भगवान पर भरोसा बनाए रखने का माध्यम हैं।
हनुमान जी को नकारात्मक शक्तियों और भय से रक्षा करने वाला माना जाता है। इसी वजह से हनुमान चालीसा को नकारात्मक शक्तियों और डर से बचाव के रूप में देखा जाता है।
किसी भी मंत्र के नियमित पाठ से मन एकाग्रता और स्थिर होता है। जब व्यक्ति किसी कठिन परिस्थिति में होता है, तो प्रार्थना और पाठ उसे भावनात्मक सहारा देते हैं।
हनुमान चालीसा केवल संकट के समय किया जाने वाला पाठ नहीं है। भक्त इसे भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और श्रीराम के प्रति उनकी भक्ति का स्मरण करने का तरीका मानते हैं।
जब जिंदगी और मौत के बीच कुछ पल का फासला था, तब आस्था बनी हिम्मत का सहारा- इस भयावह स्थिति में कैप्टन स्मित मच्छार का अनुभव इसी भाव को व्यक्त करता है।