देवी दुर्गा (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं के किस स्वरूप को भोग में क्या चढ़ाएं? इन विशेष 9 भोग से प्रसन्न होंगी मां!

Maa Durga:गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की गुप्त साधना का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि देवी के स्वरूप के अनुसार भोग अर्पित करने से साधना शीघ्र फलदायी होती है।

सीमा कुमारी

Gupt Navratri Devi Bhog: आज से माघ गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो गया है। यह पर्व सनातन धर्म में आदि शक्ति देवी दुर्गा की उपासना का विशेष महापर्व माना जाता है। गुप्त नवरात्रि के दौरान साधक और श्रद्धालु विशेष रूप से मां दुर्गा की आराधना, जप और साधना करते हैं।

इन नौ दिनों में माता रानी के भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही हर दिन मां को उनके प्रिय भोग चढ़ाते हैं। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में की गई साधना अत्यंत फलदायी होती है और इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

गुप्त नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व तांत्रिक और आध्यात्मिक साधना से भी जुड़ा हुआ है। इस दौरान भक्त संयम, श्रद्धा और नियमों का पालन करते हुए देवी उपासना करते हैं। माना जाता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को शक्ति, सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।

दस महाविद्याओं मां दुर्गा को कौन-कौन से भोग चढ़ाना शुभ

मां काली

दस महाविद्याओं मां दुर्गा के प्रथम स्वरुप में मां काली को हलवा और काली उड़द की खिचड़ी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि, इससे शत्रुओं का नाश होता है।

मां तारा

मां तारा को सफेद चावल और चीनी का भोग प्रिय है। इसे अर्पित करने से व्यक्ति को ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मां ललिता

देवी को खीर, पंचामृत और केसरिया दूध का भोग लगाया जाता है। इस भोग को अर्पित करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

मां भुवनेश्वरी

मां भुवनेश्वरी को पके हुए ताजे फल और मिठाई अर्पित करना चाहिए। इससे समाज में मान-सम्मान मिलता है।

मां छिन्नमस्ता

देवी को उड़द की दाल प्रिय है। ऐसे में इन्हें उड़द की दाल से बनी चीजें जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय और साहस प्राप्त होता है।

मां भैरवी

मां भैरवी को मावे की मिठाई या गुड़ से बने पकवान अर्पित किए जाते। इससे हर प्रकार के डर का नाश होता है।

मां धूमावती

देवी के इस स्वरूप को नमक वाली चीजें जैसे बड़ा या कचौड़ी चढ़ाना शुभ माना जाता है।

मां बगलामुखी

मां बगलामुखी को पीली चीजों का भोग लगाया जाता है, जैसे पीली मिठाई, बेसन के लड्डू या फिर केसरिया भात। कहते हैं कि इससे शत्रुओं से छुटकारा मिलता है।

मां मातंगी

इन्हें पान का बीड़ा और फल का भोग चढ़ाना कल्याणकारी माना जाता है।

मां कमला

देवी कमला को नारियल, खीर और मखाने का भोग लगाया जाता है। इससे घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग