Ganga Snan Kaise Kare: गंगा दशहरा हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहारों में से एक है, जो हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा का पवित्र त्योहार 25 मई 2026, सोमवार को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता है कि, इसी दिन गंगा मां स्वर्ग से धरती पर प्रकट अवतरित हुईं थीं। इसलिए यह दिन गंगा मां की कृपा पाने के लिए सबसे खास होता है।
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से 10 महापाप नष्ट होते हैं और अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। लेकिन गंगा स्नान में की गई गलतियां स्नान के फल को खत्म कर सकती हैं और पाप का भागीदार भी बना सकती है।
मान्यता है कि बिना कपड़ों के गंगा स्नान करना भगवान और पवित्रता का अनादर माना जाता है, इसलिए स्नान के समय शालीनता और धार्मिक नियमों का पालन करना आवश्यक बताया गया है।
गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करते समय धार्मिक नियमों और सही विधि का पालन करना बेहद शुभ माना जाता है। स्नान से पहले गंगा मईया को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करें और जल में प्रवेश करने से पहले उनसे क्षमा याचना करें।
इसके बाद श्रद्धा और भक्ति भाव से गंगा नदी में डुबकी लगाएं तथा मां गंगा का स्मरण करते हुए पापों के नाश और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। स्नान के बाद गंगा पूजन और आरती करने से गंगा स्नान का पूर्ण फल प्राप्त होता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।