मां गंगा (सौ. Gemini) 
धर्म

Ganga Saptami: गंगा सप्तमी के दिन करें अपनी राशि के अनुसार इन वस्तुओं का दान, बदल जाएगी किस्मत!

Ganga Saptami Daan List: गंगा सप्तमी के दिन राशि के अनुसार दान करने से विशेष फल मिलता है। मान्यता है कि सही वस्तुओं का दान करने से किस्मत बदल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

सीमा कुमारी

Ganga Saptami Daan:  23 अप्रैल को गंगा सप्तमी का पावन पर्व मनाया जाने वाला है। मां गंगा को समर्पित गंगा सप्तमी का पावन पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए इसे गंगा जयंती के नाम से भी जाना जाता है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की विशेष रूप से पूजा का विधान है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपनी राशि के अनुसार अगर इस शुभ दिन पर कुछ शुभ वस्तुओं का दान करें तो ग्रह-दोष शांत होते हैं और सुख-समृद्धि और शांति जीवन में बनी रहती है।

ज्योतिषयों के अनुसार, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है और जब उस ग्रह से जुड़े वस्तु का दान किया जाता है तो ग्रह शांत और मजबूत होता है।

गंगा सप्तमी पर श्रद्धा पूर्वक अपनी राशिनुसार दान करने से आत्मिक शुद्धि होती है और कुंडली के कमजोर ग्रह बलवान होकर भाग्योदय करता है।

गंगा सप्तमी पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान!

  • मेष राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, मेष राशि के जातक गंगा सप्तमी पर मां गंगा की पूजा करें और लाल रंग के कपड़े का दान जरूरतमंदों में करें। ऐसा करने से भाग्योदय होता है।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक गंगा सप्तमी पर चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करें। ऐसा करना वृषभ राशि वाले के लिए शुभ हो सकता है।

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों को गंगा सप्तमी के दिन मूंग दाल और हरी सब्जियों का दान करें। ऐसा करने से पापो से मुक्ति मिलती है।

  • कर्क राशि

ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वाले जातकों को गंगा सप्तमी के दिन दही और चीनी का दान करें। ऐसा करने से अशांत मन शांत होगा।

  • सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक इस दिन गेहूं, मक्का और गुड़ का दान करें। ऐसा करने से जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

  • कन्या राशि

कन्या राशि वाले गौमाता की सेवा करने के बाद गौशाला में हरा चारे या चारे के लिए धन का दान करें। ऐसा करने से अशांत मन शांत होगा।

  • तुला राशि

तुला राशि वाले गंगा सप्तमी पर सफेद रंग के वस्त्र और चावल का दान कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

  • वृश्चिक राशि

लाल रंग के कपड़े और मसूर दाल का दान करें।

  • धनु राशि

चने की दाल और बेसन का अगर जातक दान करें तो भाग्य खुल सकता है।

  •  मकर राशि

मकर राशि खिचड़ी बनाकर अगर भूखों को खिलाएं तो पाप कटेगा।

  • कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले छाता, वस्त्र और चमड़े के जूते का दान कर शनि दोष को कम कर सकते हैं ।

  • मीन राशि

मीन राशि वाले पीले रंग के वस्त्र और बेसन के लड्डू का अगर दान करें तो भाग्य खुल सकता है।

CM मोहन यादव से मिलीं उमा भारती, राहुल गांधी पर बोला हमला; कहा- इस उम्र में नाती-पोते हो जाते, वे काहे के जवान

भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें कैसे काम करता है यह सिस्टम

UCC पर NDA में बढ़ी सियासी हलचल, JDU के रुख ने बढ़ाई BJP की टेंशन! अमित शाह से मिलेंगे संजय झा

करोड़ों की संपत्ति फिर भी सड़कों पर भीख मांग रहे BJP विधायक! VIDEO वायरल होने के बाद सामने आई वजह

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल