साल 2026 के पहले दिन अवश्य करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

नए साल 2026 के पहले दिन कर लें ये काम, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

First Day Wealth Remedies:नए साल 2026 के पहले दिन कुछ शुभ कार्य करने से मां लक्ष्मी की कृपा पूरे वर्ष बनी रहने की मान्यता है। जानिए वे परंपराएं जो धन, सुख और सकारात्मकता बढ़ाती हैं।

सीमा कुमारी

New Year Prosperity Tips: नया साल नई उम्मीदें, नए संकल्प और जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आता है। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके और उनके परिवार के लिए खुशहाली, समृद्धि और सफलता से भरा हो। ज्योतिष और लोक मान्यताओं के अनुसार, साल का पहला दिन यानी 1 जनवरी, किसी भी कार्य को शुरू करने या विशेष चीजों का पालन करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

ज्योतिष गुरु बताते है कि, अगर आप नए साल शुभता चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है और साल भर आपको सकारात्मकता के अवसर मिल सकते हैं।

साल 2026 के पहले दिन अवश्य करें ये काम

  • ब्रह्म मुहूर्त में प्रार्थना करें

ज्योतिष और लोक मान्यताओं के अनुसार, नए साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में आंखें बंद करके प्रार्थना करें। साल के पहले दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं।

  • दान-पुण्य करें

साल के पहले दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना गया है, इसलिए साल के पहले दिन दान अवश्य करें। कहते है ऐसा करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। घर में सुख-शांति आती है। साल के पहले दिन गरीब एवं जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, अनाज या अपनी क्षमतानुसार धन का दान करना पुण्यकारी माना जाता है।

  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के शुभ उपाय

नए साल के पहले दिन सुबह स्वच्छता का ध्यान रखते हुए स्नान के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। घर में दीपक जलाना, स्वच्छ वातावरण रखना और पूजा स्थल को सुसज्जित करना सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। मान्यता है कि इससे धन और समृद्धि का मार्ग खुलता है।

  • घर में सकारात्मकता बनाए रखने के नियम

नए साल के पहले दिन घर में अव्यवस्था, कलह और नकारात्मक सोच से बचना चाहिए। साफ-सुथरा और शांत वातावरण न सिर्फ मानसिक संतुलन बनाए रखता है, बल्कि इसे समृद्धि के लिए भी अनुकूल माना जाता है।

  • शुभ शुरुआत से बनेगा साल बेहतर

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 2026 के पहले दिन किए गए ये छोटे-छोटे शुभ कार्य पूरे साल सकारात्मक परिणाम देने वाले माने जाते हैं। श्रद्धा, संयम और अच्छे कर्मों से की गई शुरुआत जीवन में संतुलन और समृद्धि लाने में सहायक होती है।

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस

बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति, जानें क्या बदला

बहरों को जगाने के लिए असेंबली में फेंका बम, 23 साल के भगत सिंह की हूंकार से कांप उठी थी ब्रिटिश हुकुमत