उंगलियां और व्यक्तित्व का गहरा संबंध (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

आपकी उंगलियां बताती हैं आपका व्यक्तित्व, भविष्य से जुड़ी बातें भी!

Finger Length Personality:उंगलियों की लंबाई से व्यक्तित्व, स्वभाव और सोच का पता चलता है। जानिए हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आपकी उंगलियां क्या संकेत देती हैं।

सीमा कुमारी

Hast Rekha Shastra: किसी व्यक्ति के भाग्य, जीवन और स्वभाव के बारे में जानना है तो उसकी हाथों की उंगलियों को सबसे पहले देखें। क्योंकि, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के हाथों की उंगलियों से आप बहुत कुछ जान सकते हैं। कहा जाता है कि,उंगलियों की बनावट उनकी लंबाई और चौड़ाई को देखकर उस इंसान के वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

उंगलियां और व्यक्तित्व का गहरा संबंध

तर्जनी उंगली का लंबा होना

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, तर्जनी उंगली यानी इंडेक्स फिंगर से ज्यादा होती है वो लोग देखने में तो आकर्षक होते हैं, लेकिन साथ ही यह लोग बहुत गुस्से वाले भी होते हैं। ये लोग हर तरह का जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं अगर किसी की रिंग फिंगर, इंडेक्स फिंगर के मुकाबले छोटी होती है, तो माना जाता है कि उनमें आत्मविश्वास बहुत होता है। सात ही इन लोगों को आकर्षण का केन्द्र बनना भी अच्छा लगता है। वो चाहते हैं कि लोग उनकी तारीफ करते रहें।

मध्यमा यानी मिडिल फिंगर उंगली का बड़ा होना

बताया जाता है कि, जिन लोगों की मध्यमा यानी मिडिल फिंगर उंगली बड़ी होती है, तो व्यक्ति मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते है। ऐसे लोग जो भी काम करते हैं, उसे पूरे मन से करते हैं और मेहनत भी सफल भी होती है। वहीं अगर मध्यमा उंगली छोटी हो तो व्यक्ति निराशावादी और निराश होता है। शनि उंगली का टेढ़ा होना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति बहुत चालाक हो सकता है। ऐसी उंगलियों वाले लोगों से सभी को सावधान रहना चाहिए।

क्या बताती हैं महिलाओं की ये उंगलियां

ऐसा माना जाता है कि जिन महिलाओं की अनामिका उंगली, तर्जनी उंगली की अपेक्षा बड़ी होती है वो अपने व्यवसायिक जीवन में काफी सफलता प्राप्त करती हैं। साथ ही ये महिलाएं मल्टीटेलिंटेड भी होती हैं और इनका दिमाग भी बहुत तेज होता है।

ऐसे लोग होते हैं शांत स्वभाव

जिन लोगों के हाथों की अनामिका और तर्जनी उंगली की लंबाई लगभग बराबर होती है वे लोग बेहद शांति प्रिय स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग किसी बहस में पड़ना या लड़ाई-झगड़े का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते। कनिष्ठिका या लिटिल फिंगर को बुध की अंगुली कहा जाता है। जिस व्यक्ति की यह उंगली ज‌ितनी लंबी होती है उसे उतना ही भाग्यशाली समझा जाता है। इस उंगली का लंबा होना बताता है क‌ि व्यक्त‌ि सफल प्रशासक और नेतृत्वकर्ता बन सकता है।

उंगलियों की लंबाई से भविष्य के संकेत

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार उंगलियों की बनावट व्यक्ति की सोच, करियर विकल्प और रिश्तों के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाती है। हालांकि, इसे केवल संकेत के रूप में देखना चाहिए, क्योंकि कर्म और निर्णय ही भविष्य की दिशा तय करते हैं।

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण