महादेव और माघ पूर्णिमा (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

फरवरी में कब है महाशिवरात्रि और कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें इस महीने के सभी व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

February 2026 Panchang: फरवरी 2026 में महाशिवरात्रि, सूर्य ग्रहण और होलाष्टक सहित कई प्रमुख व्रत-त्योहार हैं। इस महीने की सभी शुभ तिथियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।

सीमा कुमारी

February Vrat And Tyohaar: सनातन धर्म में व्रत-त्योहारों का अपना अलग ही महत्व होता है। यहां ऐसा कोई महीना नहीं होता जो बिना व्रत या पर्व के गुजर जाए, क्योंकि प्रत्येक तिथि को पावन माना गया है। जनवरी के बाद फरवरी का महीना भी व्रत-त्योहारों और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। फरवरी में महाशिवरात्रि, माघ पूर्णिमा, विजया एकादशी, आमलकी एकादशी आदि व्रत और त्योहार पड़ने वाले है। आइए जानते हैं फरवरी 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

फरवरी व्रत-त्योहार 2026

1 फरवरी 2026- गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती और माघ पूर्णिमा स्नान 2 फरवरी 2026- फाल्गुन माह का आरंभ 5 फरवरी 2026- द्विजप्रिय संकष्टी 7 फरवरी 2026- यशोदा जयंती 8 फरवरी 2026- भानु सप्तमी और शबरी जयंती 9 फरवरी 2026- जानकी जयंती, कालाष्टमी (मासिक) और जन्माष्टमी (मासिक) 13 फरवरी 2026- विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति 14 फरवरी 2026- शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोष व्रत और वैलेंटाइन डे 15 फरवरी 2026- महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि 17 फरवरी 2026- सूर्य ग्रहण, दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या और द्वापर युग दिवस 18 फरवरी 2026- चंद्र दर्शन और फुलैरा दूज 19 फरवरी 2026- रामकृष्ण जयंती 21 फरवरी 2026- ढुण्ढिराज चतुर्थी 22 फरवरी 2026- संकन्द षष्ठी 23 फरवरी 2026- मासिक कार्तिगाई 24 फरवरी 2026- होलाष्टक शुरू 27 फरवरी 2026- आमलकी एकादशी 28 फरवरी 2026- नृसिंह द्वादशी

माघ पूर्णिमा स्नान

01 फरवरी को माघ मेले में माघ पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा। मान्यता है कि माघ की पूर्णिमा पर देवी-देवता धरती पर आते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गंगा और संगम में स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है और मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है।

महाशिवरात्रि और होलाष्टक

महादेव की प्रिय रात्रि यानी महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन पूजा और व्रत करने वालों को महादेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। जैसा कि आप सभी जानते है कि, होली से पहले के आठ दिनों (फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी से पूर्णिमा तक) की अवधि शुभ कामों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है।

सूर्य ग्रहण  तारीख और महत्व

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी कुछ समय के लिए छिप जाती है। इस साल फरवरी 2026में सूर्य ग्रहण होने वाला है, और इसे धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। भारतीय संस्कृति में इस दिन विशेष पूजा, व्रत और सावधानियाँ रखी जाती हैं, क्योंकि इसे शुभ-अशुभ दोनों रूपों में देखा जाता है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट