बढ़ती उम्र में ये 5 चीजें ज़रूर खाएं, 
धर्म

बढ़ती उम्र में ये 5 चीजें ज़रूर खाएं, जवां रहेगी स्किन की ख़ूबसूरती, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में जवां खूबसूरत दिखना, तो ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो आप अपनी डाइट में शामिल करके अपनी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रख सकते हैं।

सीमा कुमारी

Anti-Aging Foods: भला कौन नहीं चाहता की बढ़ती उम्र के साथ उसके चेहरे का ग्लो भी बना रहे। लेकिन, ऐसा होना संभव नहीं है। बढ़ती हुई उम्र का असर सीधे तौर पर किसी भी इंसान के चेहरे पर सबसे पहले दिखता है। अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में जवां खूबसूरत दिखना, तो ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो आप अपनी डाइट में शामिल करके अपनी त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

संतरे

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, संतरे में विटामिन-C की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन-C कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जो त्वचा को मजबूत और लचीला बनाता है।

टमाटर

बढ़ती उम्र में जवां खूबसूरत दिखने के लिए टमाटर का सेवन काफी असरदार साबित हो सकती है। आपको जानकारी के लिए बता दें, टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाता है। इसके अलावा,आप पालक, मेथी, सरसों का साग और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दही

बढ़ती उम्र को कंट्रोल करने के लिए दही का सेवन आप के लिएफायदेमंद हो सकती है।दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आपकी आंत में अच्छे बैक्टीरिया को पैदा करने में मदद करते हैं। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को सुंदर और मजबूत बनाने का काम करते हैं। राइबोफ्लेविन या विटामिन-बी 12 से भरपूर दही त्वचा को चमकदार और हाइड्रेटेड रखता है।

डार्क चॉकलेट

बढ़ती उम्र को कंट्रोल करने के लिए डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। डार्क चॉकलेट में कोको फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

शकरकंद

शकरकंद का रंग बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सिडेंट से आता है जो विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। यह त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने और त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। यह एक स्टार्चयुक्त सब्जी होती है। यह स्वादिष्ट जड़ वाली सब्जी विटामिन-C और E का भी स्रोत है। ये दोनों ही पोषक तत्व हमारी त्वचा की रक्षा कर सकते हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें