भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

भाद्रपद अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, पितरों की मिलेगी कृपा

Amavasya Daan:आज भाद्रपद अमावस्या मनाई जा रही है। इस दिन दान पुण्य के अलावा कुछ चीजों का दान करना बड़ा शुभ होता है। अगर आप इस शुभ दिन पर अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं, तो इससे आपको लाभ मिल सकता है।

सीमा कुमारी

Bhadrapad Amavasya Daan 2025: आज 23 अगस्त को भादो महीने की अमावस्या पूरे देश भर में मनाई जा रही है। भाद्रपद अमावस्या हिंदू पंचांग की सबसे महत्वपूर्ण अमावस्या में से एक मानी जाती है।

यह दिन पितरों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्ति के लिए समर्पित किया गया है। अगर आप इस शुभ दिन पर अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं, तो इसका पुण्य और भी अधिक फलदायी माना जाता है। आइए जानिए आपकी राशि के अनुसार किन चीज़ों का दान करना शुभ रहेगा।

भाद्रपद अमावस्या पर राशि अनुसार करें दान :

मेष राशि

आज मेष राशि के जातक पितरों को प्रसन्न करने के लिए लाल वस्त्र, मसूर दाल और गुड़ का दान कर सकते है। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन इन चीजों करना बड़ा शुभ होता है। आपके लिए लाभकारी रहेगा। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में ऊर्जा का संचार होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज के दिन स्नान करके पितरों का तर्पण करें और फिर सफेद वस्त्र, दूध और चावल का दान करें। यह आपके जीवन में स्थिरता और सुख लाएगा।

मिथुन राशि

आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए हरे रंग के वस्त्र, मूंग दाल और साबुत धनिया का दान करना शुभ रहेगा। इससे वाणी में मधुरता और बुद्धि में तेज़ी आती है।

कर्क राशि

आज अगर कर्क राशि के जातक चांदी, चावल और दूध का दान करते है तो इससे मानसिक शांति मिलती है और पारिवारिक जीवन को खुशहाल बना रहता है।

सिंह राशि

स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दें और फिर गेहूं, गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करें। यह आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है।

कन्या राशि

हरी मूंग, हरे वस्त्र, हरी सब्जियां और फल दान करने से सेहत में सुधार होता है और रोगों से मुक्ति मिलती है।

तुला राशि

सफेद वस्तुएं जैसे वस्त्र, अन्न या चावल का दान करें। यह संबंधों में संतुलन और सौहार्द लाता है।

वृश्चिक राशि

लाल वस्त्र, मसूर दाल और गुड़ का दान करें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।

धनु राशि

पीले वस्त्र, हल्दी, चना दाल, केला आदि का दान करना शुभ होता है। यह धार्मिक उन्नति और गुरु कृपा दिलाता है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा