राधा अष्टमी के दिन करें ये विशेष उपाय (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

विवाह में आ रही अडचनें दूर करने और शीघ्र योग बनने के लिए 'राधा अष्टमी' के दिन करें ये खास उपाय

Radha Ashtami Upay :प्रेम और भक्ति का प्रतीक राधाष्टमी के दिन किए गए विशेष उपाय जीवन की अनेक बाधाओं को दूर कर सकते हैं। विशेष रूप से विवाह में आ रही अड़चनें इस दिन के उपायों से समाप्त हो जाती हैं।

सीमा कुमारी

Radha Ashtami Upay 2025: प्रेम और भक्ति का प्रतीक राधाष्टमी का पावन पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला पर्व इस बार 31 अगस्त, 2025 रविवार को मनाई जाएगी। राधा रानी को समर्पित राधा अष्टमी का व्रत श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद मनाई जाती है।

शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन श्री राधारानी का जन्म हुआ था और तभी से यह पर्व भक्ति और प्रेम का प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु उपवास रखते हैं, राधा-कृष्ण की पूजा आदि के अलावा कुछ ज्योतिष उपाय भी करते हैं। ऐसे में आइए जानते है राधा अष्टमी के दिन की जाने वाली विशेष उपाय।

राधा अष्टमी के दिन करें ये विशेष उपाय :

विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए

विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए राधा अष्टमी के दिन राधा-कृष्ण जी के युगल स्वरूप की पूजा करें और श्रद्धापूर्वक श्रीराधा रानी को गुलाब के फूल अर्पित करें। पूजा के बाद 'राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र' का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय से राधारानी की कृपा प्राप्त होती है और अविवाहित जातकों के विवाह में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। इससे विवाह के योग शीघ्र बनने लगते हैं।

खुलते हैं भाग्य के द्वार

राधा अष्टमी के दिन गुप्त रूप से दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। राधाष्टमी के दिन तिल का दान अवश्य करें। इसके अलावा उड़द की दाल, काले कपड़े और लोहे से बनी वस्तुओं का दान भी करें। ऐसा करने से जातक के विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। साथ ही, यह दान मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति में भी सहायक होता है।

शीघ्र विवाह के लिए करें इन मंत्र जाप

अविवाहित जातकों को इस दिन पूजा के दौरान “ॐ ह्रीं श्री राधिकायै नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों को राधा अष्टमी पर “ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा” मंत्र का जाप करना चाहिए। कम से कम 5 माला जाप करने से रिश्तों में मजबूती आती है और इच्छित विवाह का मार्ग प्रशस्त होता है।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर